कनाडा में पंजाबियों के प्रति हेट क्राइम का मामला सामने आया है। एक बुजुर्ग सिख व्यक्ति फुटपाथ पर जा रहा था, तभी एक नकाब पहने युवक उसके पास आया और उसे रोककर नस्लीय टिप्पणियां करने लगा. उसने बुजुर्ग को कनाडा से पंजाब जाने को कहा। उसने ये भी कहा कि तुम मेरे देश में क्या कर रहे हो। वुडस्टॉक पुलिस के अनुसार, इस मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो गया है.
पीड़ित सिख व्यक्ति अपने काम से सार्वजनिक स्थान पर मौजूद था, तभी एक युवक ने उनके साथ दुर्व्यवहार शुरू कर दिया. प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, आरोपी ने पहले पीड़ित को घेरा और फिर उन्हें धक्का दिया.
कनाडा के ओंटारियो प्रांत के वुडस्टॉक शहर में एक बुजुर्ग सिख व्यक्ति के साथ नस्लीय हमले और दुर्व्यवहार का मामला सामने आया है. पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार कर कई आरोप दर्ज किए हैं. यह घटना 22 अप्रैल को सुबह करीब 11:35 बजे नाइट्स लेन इलाके में टर्टल आइलैंड स्कूल के पास हुई. वीडियो में आरोपी पीड़ित से कह रहा है, “तुम मेरे देश में क्या कर रहे हो? इस सवाल का जवाब दो.” इसके बाद युवक लगातार अपशब्द और नस्लीय गालियां देता रह.
जिस वक्त युवक ने बुजुर्ग के साथ बदतमीजी की, वह घर के बाहर घूम रहे थे। इसका वीडियो भी सामने आया है। जिसमें आरोपी युवक ने मास्क लगा रखा है। वह बुजुर्ग पर नस्लीय टिप्पणियां करता हुआ दिख रहा है।
इस घटना को देख वहां मौजूद दूसरे लोगों ने तुरंत पुलिस को कॉल कर दिया। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को जमीन पर गिराकर अरेस्ट कर लिया है।
मास्क पहना युवक वीडियो में बुजुर्ग को उकसाता हुआ नजर आता है। वुडस्टाक पुलिस का कहना है कि अभी प्राथमिक जांच में यही सामने आया है कि युवक ने ये काम अपनी मर्जी से किया है। इसके पीछे कोई ग्रुप या शरारती तत्व नहीं है। सिख समुदाय इसे कनाडा में बढ़ते एंटी सिख हेट क्राइम का हिस्सा मान रहा है।
पुलिस का कहना है कि जब तक जांच पूरी नहीं हो जाती, कनाडा के कानून अनुसार पहचान नहीं बताई जा सकती। बुजुर्ग के परिवार की तरफ से भी कोई बयान नहीं आया। हालांकि लोगों ने पुलिस के तुरंत एक्शन पर शुक्रिया अदा किया है। पंजाबी बुजुर्ग की पुलिस ने नहीं बताई पहचान वुडस्टाक पुलिस के प्रवक्ता ने कहा कि आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जांच शुरू कर दी गई है। आरोपी और पंजाबी बुजुर्ग की पुलिस ने पहचान उजागर नहीं की है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

