अमेरिका और ईरान के बीच इस्लामाबाद में दूसरे दौर की वार्ता की तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं. व्हाइट हाउस ने संकेत दिया है कि प्रेस सचिव कैरोलीन लेविट के अनुसार, अमेरिकी दूत जरेड कुश्नर और स्टीव विटकॉफ शनिवार को पाकिस्तान रवाना हो सकते हैं, जहां वे संभावित शांति वार्ता में हिस्सा लेंगे. अब्बास अराघची एक छोटे प्रतिनिधिमंडल के साथ इस्लामाबाद पहुंचे गए हैं. इस बीच पाकिस्तान की राजधानी में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है.
अब्बास अराघची एक छोटे प्रतिनिधिमंडल के साथ इस्लामाबाद पहुंच गए हैं. यह दौरा इशाक डार के साथ उनकी हालिया बातचीत के बाद हो रहा है, जिसमें संघर्षविराम और कूटनीतिक प्रयासों पर चर्चा हुई थी.
ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची शुक्रवार रात को पाकिस्तान दौरे पर पहुंच गए हैं. पाकिस्तान के बाद वो ओमान और रूस भी जाएंगे. उनके इस दौरे में द्विपक्षीय मुद्दों के अलावा ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल के युद्ध की ताजा स्थिति पर चर्चा की जाएगी. व्हाइट हाउस ने यह भी कहा कि उपराष्ट्रपति जेडी वेंस की भागीदारी को लेकर अभी स्थिति स्पष्ट नहीं है, लेकिन जरूरत पड़ने पर वे भी शामिल हो सकते हैं. खास बात यह बताई गई कि ईरान की ओर से अमेरिका के साथ सीधे संवाद की इच्छा जताई गई है, जिससे वार्ता की संभावनाएं और मजबूत हुई हैं.
रिपोर्ट्स के मुताबिक, अमेरिकी लॉजिस्टिक्स और सुरक्षा टीमें पहले से ही इस्लामाबाद में मौजूद हैं, हालांकि इस दौरे पर अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है. साथ ही, ‘डॉन’ की रिपोर्ट के अनुसार, पाकिस्तान मध्यस्थ के तौर पर दोनों देशों को वार्ता की मेज पर लाने की कोशिश कर रहा है, ताकि पहले दौर की असफलता के बाद बातचीत को आगे बढ़ाया जा सके.
इसी बीच, अब्बास अराघची एक छोटे प्रतिनिधिमंडल के साथ इस्लामाबाद पहुंचे गए हैं. यह दौरा इशाक डार के साथ उनकी हालिया बातचीत के बाद हो रहा है, जिसमें संघर्षविराम और कूटनीतिक प्रयासों पर चर्चा हुई थी.
अराघची के इस्लामाबाद पहुंचने की अटकलों के बीच अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने कहा है कि ईरान के पास अमेरिका से अच्छी डील करने का मौका है. एक प्रेस ब्रीफिंग के दौरान उन्होंने यह बात कही. समाचार एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक, अमेरिकी रक्षा मंत्री ने कहा, ‘ईरान के पास बातचीत की मेज पर समझदारी से फैसला लेने का खुला मौका है.’
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

