लखनऊ. उत्तर प्रदेश में कांग्रेस अध्यक्ष बदले जाने की चर्चा है. गुरुवार को ही पीसीसी चीफ बदलने को लेकर खबरें सामने आई है. जिसमें रामपुर खास सीट से विधायक आराधाना मिश्रा मोना को प्रदेश कांग्रेस की कमान सौंपने की बातें चल रही है. इस बीच सियासी गलियारों में चर्चा है कि अजय राय का कद, कांग्रेस में बढ़ सकता है. राहुल गांधी ने अजय राय को बड़ा भरोसा दिया है. राहुल गांधी ने कहा कि मैं आपके साथ हूं.

बता दें कि आराधना मिश्रा कांग्रेस के कद्दावर नेता और राज्यसभा सांसद प्रमोद तिवारी की बेटी हैं. जो कि रामपुर खास विधानसभा से विधायक हैं. जो कि लगातार तीसरी बार चुनकर आई हैं. माना जा रहा है कि कांग्रेस उत्तर प्रदेश में महिला के साथ-साथ ब्राह्मण चेहरे को आगे करना चाह रही है. वर्तमान में उत्तर प्रदेश कांग्रेस की कमान अजय राय के हाथों में है. जो कि 17 अगस्त 2023 से पीसीसी चीफ हैं. अजय राय ने बृजलाल खाबरी की जगह ली थी. अजय 2014 और 2019 के लोकसभा चुनावों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ वाराणसी से चुनाव लड़ चुके हैं. जो कि सत्ता पक्ष को लेकर काफी अक्रामक रहते हैं. हालांकि अब उनकी जगह आराधना मिश्रा को देने की चर्चा सियासी गलियारों में है.

इसे भी पढ़ें : आज आपातकाल से भी ज्यादा… अखिलेश यादव का भाजपा पर हमला, बीजेपियन एमरजेंसी की बात कहकर लगाए गंभीर आरोप

गौरतलब है कि कांग्रेस अब अन्य प्रदेशों में भी पीसीसी चीफ बदलने के मूड में लग रही है. हाल ही में पंजाब से भी पार्टी अध्यक्ष बदलने की चर्चा जोरों पर थी. पंजाब में भी यूपी के साथ ही विधानसभा चुनाव होने हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कांग्रेस नेतृत्व अब विजय इंद्र सिंगला को पंजाब ईकाई का अध्यक्ष बनाने पर विचार कर रही है. इसकी घोषणा गांधी जयंती के दिन 2 अक्टूबर को हो सकती है.