लखनऊ. अखिलेश यादव ने महंगाई, भ्रष्टाचार और सामाजिक न्याय को लेकर भाजपा पर जमकर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि प्रदेश में अन्याय, अत्याचार, महंगाई, भ्रष्टाचार चरम पर है. इस समय समाजिक न्याय बीजेपियन एमरजेंसी से गुजर रहा है, जिस तरह से सब लोग मिलकर आपातकाल में लड़े थे, उसी तरह से एक बार फिर एकजुट होकर लड़ेगें, लोकतंत्र और संविधान को बचाएंगे. प्रदेश और देश से बीजेपियन इमरजेंसी को हटाएंगे.

इसे भी पढ़ें- सपा से सावधान! PDA फार्मूले और राज्यसभा उम्मीदवारों को लेकर SP पर मायावती का निशाना, छलावा बताते हुए जनता से की बड़ी अपील

अखिलेश यादव ने कहा कि जिस काल में पीडीए पर अत्याचार होगा, वह हर काल आपातकाल होगा. आज आपातकाल से भी ज्यादा खतरनाक हालात है. भाईचारा और सौहार्द को खत्म किया जा रहा है. समाज में खाई पैदा की जा रही है. भाजपा सरकार सामाजिक तानेबाने को खत्म कर रही है. किसी को न्याय नहीं मिला रहा है. पुलिस भाजपा की कार्यकर्ता बनकर काम कर रही है. हम सभी लोग तो यह बात पहले से ही कह रहे थे, अब तो सुप्रीम कोर्ट ने भी टिप्पणी की है. इस सब संकट का समाधान तभी होगा जब भाजपा हटेगी.

इसे भी पढ़ें- ‘यूनिफॉर्म’ से रुकेगी चोरी! राम मंदिर में चढ़ावे की गिनती के लिए अभेद्य सुरक्षा, जानिए अब कैसे होगी नोटों की काउंटिंग

अखिलेश यादव ने कहा कि आज लोगों की आवाज दबाई जा रही है. बोलने और सच दिखाने पर पुलिसिया कार्रवाई हो रही है. निर्दोश जेल भेज दिए गए. 10 साल से प्रदेश में एक ही पार्टी की सरकार है. मुख्यमंत्री जी लगातार गोरखपुर का दौरा करते हैं, फिर भी मुख्य नगरी में जलभराव और बाढ़ की स्थिति है, इस सच्चाई को दिखाने पर एक नौजवान पर कार्रवाई हो गई. इस सरकार में सच्चाई दिखाने पर कार्रवाई हो रही है.