Rahul Gandhi Emotional Message to Sonia Gandhi: कांग्रेस सांसद और लोकससभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने अपनी मां सोनिया गांधी को लेकर इमोशनल मैसेज लिखा है। कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी की आने वाली किताब Belonging: A Journey of Love को लेकर दिए गए एक इंटरव्यू पर राहुल गांधी ने ये भावुक प्रतिक्रिया दी है।उन्होंने अपनी मां की तारीफ करते हुए कहा कि सार्वजनिक जीवन में 60 साल बिताने के बाद भी वह आज वैसी ही हैं। मुझे आप पर गर्व है मां।
राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर सोनिया गांधी के इंटरव्यू का अंश साझा करते हुए लिखा-60 साल सार्वजनिक जीवन में रहने के बाद भी आप वही इंसान हैं। मां, मुझे आप पर गर्व है।
राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पर लिखा- पब्लिक लाइफ में साठ साल, और आज भी वही इंसान। आप पर गर्व है, माँ। “बड़े होते हुए मैंने जो वैल्यूज़ सीखीं, वे आज भी ज़िंदा हैं। मैंने उन पर खरा उतरने की पूरी कोशिश की है: परिवार और दोस्तों के प्रति वफ़ादारी, दूसरों के लिए ईमानदारी और भावना, फ़र्ज़ निभाने वाला और ज़िम्मेदार होने का विचार। मुझे लगता है कि मैं कह सकती हूँ कि इन सब में मैं वही इंसान हूँ जिससे राजीव साठ साल पहले मिले थे।” – CPP चेयरपर्सन @SoniaGandhi उनकी आने वाली किताब, बिलॉन्गिंग: ए जर्नी ऑफ़ लव के बारे में द हिंदू के साथ उनका इंटरव्यू पढ़ें।
बता दें कि कांग्रेस की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी अपनी अपकमिंग बायोग्राफी को लेकर चर्चा में हैं। सोनिया गांधी ने अपनी ऑटोबायोग्राफी ‘बिलॉन्गिंग: ए जर्नी ऑफ लव’ (Belonging: A Journey of Love) को लेकर अंग्रेजी अखबार द हिंदू को इंटरव्यू दी है। इंटरव्यू ने उन्होंने कई पहलुओं और बिंदुओं को रखा है। साथ ही मोदी सरकार को निशाने पर लिया है। सोनिया गांधी ने म्मीद जताई कि सरकार बदलने के बाद देश में सुशासन की वापसी होगी। हालांकि लोकतांत्रिक संस्थाओं को फिर से मजबूत करने में समय और राजनीतिक दलों के सामूहिक प्रयास की जरूरत पड़ेगी।
SIR पर चुनाव आयोग में फूट! 10 महीने में 14 बार दो चुनाव आयुक्तों ने फैसलों पर जताई नाराजगी, जानकारी के बिना निर्णय लेने का लगाया आरोप
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

