Rahul Gandhi Press Conference With NSUI Protesters: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और एसआईआर रद्द करने की मांग को लग-अलग प्रदर्शनों में शामिल हुए NSUI से जुड़े स्टूडेंट्स और कंटेंट क्रिएटर के साथ राहुल गांधी ने बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान NSUI प्रदर्शनकारियों ने दिल्ली पुलिस पर टॉर्चर करने का आरोप लगाया। एक प्रदर्शनकारी NSUI छात्रा ने आरोप लगाया कि प्राइवेट पार्ट पर मारा और चेहरा नोंचा गया। राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि पुलिस ने एक प्रदर्शनकारी के सिर पर डंडा मारा और चेहरे को नोंचा गया।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने दावा किया कि प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिए गए यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को बेरहमी से पीटा गया। उन्होंने केरल की एक छात्रा अथिरा का जिक्र किया। राहुल गांधी के मुताबिक, पुलिस की कथित पिटाई के बाद अथिरा की एक कान से सुनने की क्षमता चली गई है।

दिल्ली यूनिवर्सिटी में पढ़ने वाली अथिरा केरल की रहने वाली हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि मंगलवार को प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिए जाने के बाद पुलिस बस के अंदर उनके साथ मारपीट की गई। अथिरा ने आरोप लगाया कि उन्हें हिरासत में लिया गया, तब बस में कोई महिला पुलिसकर्मी मौजूद नहीं थी।उन्होंने पुलिसकर्मियों से पूछा कि बस में महिला पुलिस अधिकारी या महिला कॉन्स्टेबल कहां है। अथिरा ने आरोप लगाया कि सवाल पूछने के बाद पुलिस की बस आगे बढ़ी और कोंट प्लेस पुलिस स्टेशन के बाहर जाकर रुकी। वहां पुलिसकर्मियों ने उनके गाल पर बार-बार मारा। मारपीट के कारण उनकी आंख में चोट आई और कान को नुकसान पहुंचा है।

प्रदर्शनकारी लड़की बोलीं- तेरा नेता राहुल गांधी अब कहां गया

राहुल गांधी ने एक प्रदर्शनकारी ऋतु बराला को दिखाते हुए कहा कि ये शेरनी है। ऋतु बराला ने कहा कि मैंने कहा कि जितना मारना है मारो। हम NSUI के कार्यकर्ता शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन कर रहे थे। हमें बसों में भरा गया। ऋतु ने बताया, ‘जब हम बस से निकलने की कोशिश कर रहे थे तो महिला पुलिसकर्मी चंचल यादव ने मेरा गला जोर से दबाया। मुझे पीछे धक्का दिया जिससे मैं गिर गई। मुझे नाखूनों से नोंचा। उन्होंने जोर से थप्पड़ मारा। उसके बाद उन्होंने मेरे बाल पकड़कर बस में आगे पीछे करती रहीं।उन्होंने मेरे और जोर से गला दबाया और कान को कुचल दिया। कनॉट प्लेस पर चंचल यादव ने बस रोककर हम दो लड़कियों को रोड पर घसीटा, प्राइवेट पार्ट्स पर मारा। हमें थाने में ले जाया गाया। उन्होंने कहा कि बता तेरा नेता राहुल गांधी अब कहां गया।

राहुल गांधी ने कहा- देखिए ये हिंदुस्तान है, इसकी कोई जात नहीं है

राहुल गांधी ने कहा- ये हिंदुस्तान है, अमित शाह जी यहां कोई हिंदू-मुस्लिम नहीं है, इनकी कोई जात नहीं है। आप इस आवाज के सामने खड़े नहीं हो सकते। स्टूडेंट्स से कहना चाहता हूं। आप वीडियो बनाकर रखिए। उन सबूतों को हम रखेंगे। जब सब खत्म होगा तो उन सबूतों के आधार पर सबको सजा मिलेगी। चाहे पुलिस वाले हों या ज्ञानेश कुमार हों। ये देश की आवाज हैं। और इस आवाजा को दबाने की कोशिश हो रही है।

 मोदी, अमित शाह से लेकर पुलिस कॉन्स्टेबल तक, सबको सजा दिलाएंगे

राहुल गांधी ने कहा कि वोटर लिस्ट में कथित गड़बड़ियों के खिलाफ प्रदर्शन करने वाले छात्रों की आवाज पूरे भारत की आवाज है। इस आवाज के खिलाफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह खड़े हैं। राहुल गांधी ने चेतावनी देते हुए कहा कि छात्रों से मारपीट के सबूत के तौर पर वीडियो रिकॉर्ड करके उन्हें भेजने को कहा गया है। मामला खत्म होने के बाद इन सबूतों का इस्तेमाल किया जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, ज्ञानेश कुमार, अमित शाह से लेकर उन कॉन्स्टेबल तक को सजा दिलाने की कोशिश की जाएगी, जिन्होंने छात्रों पर हाथ उठाया है।

SIR पर चुनाव आयोग में फूट! 10 महीने में 14 बार दो चुनाव आयुक्तों ने फैसलों पर जताई नाराजगी, जानकारी के बिना निर्णय लेने का लगाया आरोप

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m