Rahul Gandhi React On NEET-UG Exam-2026 Paper Leak: पेपर लीक के कारण नीट-यूजी परीक्षा-2026 रद्द (NEET UG 2026 Exam Cancelled) होने पर राहुल गांधी का पहला रिएक्शन आ गया है। NEET-UG 2026 परीक्षा रद्द होने पर लोकसभा नेता प्रतिपक्ष ने मोदी सरकार पर तीखा हमला बोला है। राहुल गांधी ने आगे आरोप लगाया कि पेपर लीक और परीक्षा में गड़बड़ियां बीजेपी सरकार की पहचान बन गई है। ये युवाओं के खिलाफ अपराध है।
नीट-यूजी परीक्षा-2026 का पेपर लीक और एग्जाम रद्द होने पर सोशल मीडिया एक्स पर लिखा- NEET 2026 की परीक्षा रद्द हो गयी। 22 लाख से ज़्यादा छात्रों की मेहनत, त्याग और सपनों को इस भ्रष्ट भाजपाई व्यवस्था ने कुचल दिया। किसी पिता ने कर्ज़ लिया, किसी माँ ने गहने बेचे, लाखों बच्चों ने रात-रात भर जागकर पढ़ाई की, और बदले में मिला, पेपर लीक, सरकारी लापरवाही और शिक्षा में संगठित भ्रष्टाचार।
राहुल गांधी ने आगे लिखा कि- यह सिर्फ़ नाकामी नहीं, युवाओं के भविष्य के साथ अपराध है। हर बार पेपर माफिया बच निकलते हैं और ईमानदार छात्र सज़ा भुगतते हैं। अब लाखों छात्र फिर से वही मानसिक तनाव, आर्थिक बोझ और अनिश्चितता झेलेंगे। अगर अपनी तकदीर परिश्रम से नहीं, पैसे और पहुँच से तय होगा, तो फिर शिक्षा का मतलब क्या रह जाएगा? प्रधानमंत्री का तथाकथित अमृतकाल, देश के लिए विषकाल बन गया है।
वहीं कांग्रेस ने सोशल मीडिया पर लिखा- NEET का पेपर फिर लीक हो गया है, और एग्जाम कैंसिल हो गया है। इस बार 22 लाख स्टूडेंट्स ने NEET का एग्जाम दिया था। बच्चों ने दिन-रात मेहनत करके पढ़ाई की, मम्मी-पापा ने कोचिंग करवाई, एग्जाम देने गए—खर्चा उठाया।नतीजा—पेपर लीक, एग्जाम कैंसिल।
कांग्रेस ने आगे लिखा कि- शायद फर्जी डिग्री वालों से पढ़ाई को लेकर सीरियसनेस की उम्मीद करना बेवकूफी के अलावा कुछ नहीं है। धर्मेंद्र प्रधान जी को अपने पद पर बने रहने का कोई हक नहीं है। उनके बच्चे खुशी-खुशी विदेश में पढ़ रहे हैं, इसीलिए देश के बच्चों का भविष्य बर्बाद होते देखकर भी उनका दिल नहीं पिघलता। वे एक भी एग्जाम बिना पेपर लीक के नहीं करा सकते—वे दुनिया के गुरु बनने का दिखावा करते हैं। लेकिन सवाल यह है कि पेपर लीक माफिया के हौसले इतने बुलंद कैसे हैं? उन्हें कानून और सरकार का डर क्यों नहीं है? क्योंकि यही BJP वाले उन्हें बचा रहे हैं। बच्चों का भविष्य दांव पर लगा है, तो लगे—इससे मोदी जी को कोई फर्क नहीं पड़ता; वह रोड शो में बिज़ी हैं।
पेपर लीक की सीबीआई करेगी जांच
बता दें कि नीट-यूजी परीक्षा-2026 पेपर लीक होने के कारण नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने परीक्षा रद्द कर दी है। पेपर लीक की जांच सीबीआई (CBI) करेगी। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने कहा है कि नई परीक्षा की तारीख जल्द घोषित की जाएगी। दावा किया जा रहा था कि एग्जाम के 125 सवाल हूबहू गेस पेपर से मेल खा रहे थे। इसके बाद NTA ने परीक्षा को रद्द कर दिया है।
NTA ने अपने बयान में ये कहा
NTA ने कहा कि 10 मई 2026 की प्रेस रिलीज के क्रम में यह फैसला लिया गया है। एजेंसी के मुताबिक, 8 मई को परीक्षा से जुड़े मामलों को स्वतंत्र जांच और जरूरी कार्रवाई के लिए केंद्रीय एजेंसियों को भेजा गया था। इसके बाद केंद्रीय जांच एजेंसियों और कानून प्रवर्तन एजेंसियों से मिले इनपुट और जांच रिपोर्ट की समीक्षा की गई। पेपर लीक होने को लेकर CBI जांच के भी आदेश दिए गए। एजेंसी ने कहा कि एग्जाम सिस्टम में पारदर्शिता बनाए रखने और निष्पक्ष व विश्वसनीय परीक्षा तय करने के लिए यह कदम उठाया गया है। NTA के अनुसार, अब NEET UG 2026 परीक्षा दोबारा आयोजित की जाएगी।
छात्रों का विरोध प्रदर्शन
परीक्षा रद्द होने के बाद नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया यानी NSUI के कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने परीक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की। NTA ने कहा है कि दोबारा परीक्षा कराने की तारीखों की सूचना जल्द जारी की जाएगी। एजेंसी ने छात्रों से आधिकारिक वेबसाइट और नोटिस पर नजर बनाए रखने की अपील की है।
राजस्थान में अब तक 45 से ज्यादा हिरासत में लिए गए
राजस्थान में सामने आए NEET पेपर लीक मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। जांच एजेंसियों के मुताबिक, मनीष यादव और अविनाश लांबा उस गैंग को चला रहे था, जिस पर NEET ‘गेस पेपर’ लीक कराने का आरोप है। इस मामले में राजस्थान SOG ने अब तक 45 से ज्यादा लोगों को हिरासत में लिया है। एजेंसियां पूरे नेटवर्क और इसके दूसरे राज्यों से जुड़े लिंक की भी जांच कर रही हैं।
नासिक से सीकर तक फैला NEET पेपर लीक नेटवर्क, एक गिरफ्तार
NEET पेपर लीक के तार नासिक से जुड़ गया है। मामले में एक को गिरफ्तार किया गया है। NEET पेपर लीक मामले में जांच एजेंसियों के मुताबिक, पेपर सबसे पहले नासिक से हरियाणा पहुंचा। इसके बाद इसे हरियाणा से जयपुर, फिर जयपुर से जमवारामगढ़ और वहां से सीकर ले जाया गया। आरोप है कि सीकर से इस पेपर को जम्मू-कश्मीर, बिहार, केरल और उत्तराखंड समेत कई राज्यों में बांटा गया। जांच एजेंसियां पूरे नेटवर्क और इसमें शामिल लोगों की भूमिका की पड़ताल कर रही हैं।
राजस्थान से आया था पेपर लीक का मामला
नीट-यूजी परीक्षा-2026 पेपर लीक का मामला राजस्थान के सीकर से आया था। मामले की जांच राजस्थान पुलिस SOG कर रही है। SOG शुरुआत में मान रही थी कि नीट यूजी पेपर लीक नहीं हुआ थाय़ हालांकि SOG ने स्वीकारा था कि नीट यूजी 2026 गेस पेपर एग्जाम से पहले वायरल हुआ था, जिससे सवाल मेन एग्जाम में आए थे।
90 बायोलॉजी और 35 केमिस्ट्री के सवाल हूबहू आए
सूत्रों के मुताबिक परीक्षा के प्रश्न पत्र छपने से पहले ही कुछ सवाल एक गैंग तक पहुंच गए थे। बताया जा रहा है कि बायोलॉजी के करीब 90 और केमिस्ट्री के 35 सवाल परीक्षा से पहले ही बाहर आ चुके थे। नीट एग्जाम में हूबहू यही सवाल आए थे। इस तरह कुल 120 सवाल पहले ही बाहर आ चुके थे। जबकि नीट यूजी में कुल 180 सवाल पूछे जाते हैं।
यह भी पढ़ेंः- ‘एक मूर्ख की वजह से देश इतना नुकसान नहीं झेल सकता…,’ किरेन रिजिजू का राहुल गांधी पर करारा वार, बोले- अब हर बिल पास कराएगी सरकार
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

