Rahul Gandhi X Post Against Gyanesh it’s Done Bro: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर सेव डेमोक्रेसी मार्च के दौरान राहुल गांधी आकाशवाणी कैंपस में धरने पर बैठ गए हैं। पुलिस हिरासत में लेने के दौरान राहुल गांधी और प्रियंका गांधी से बस से उतरकर आकाशवाणी बिल्डिंग में घुसने की कोशिश की। हालांकि इसमें नाकाम होने पर दोनों प्रियंका आकाशवाणी कैंपस में धरने पर बैठ गए हैं। वहीं दिल्ली पुलिस राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को वहां से जाने के लिए मनाने की कोशिश कर रह रही है। बात नहीं मानने पर दिल्ली पुलिस दोनों को हिरासत में ले सकती है। प्रदर्शन के बीच राहुल गांधी ने सीईसी ज्ञानेश कुमार को वॉर्निंग दी है। कॉकरोच जनता पार्टी यानी सीजेपी के अंदाज में राहुल गांधी ने CEC को चेतावनी दी है।

राहुल गांधी प्रदर्शन में तख्ती लेकर पहुंचे। तख्ती पर लिखा था- Gyanesh, it’s done, bro. Time to resign. इसका मतलब यह हुआ कि ज्ञानेश, हो गया भाई। अब इस्तीफ़ा देने का समय आ गया है।

वहीं कांग्रेस ने सोशल मीडिया पर लिखा- गद्दार ज्ञानेश अब इस्तीफा दें। ‘वोट चोर – गद्दी छोड़’

मार्च से पहले सभी सांसद सुबह 10:30 बजे संसद भवन के मकर द्वार पर जुटे और इसके बाद मार्च शुरू किया। इससे पहले मार्च को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई थी। दिल्ली पुलिस ने निर्वाचन सदन के पास पुलिस ने बैरिकेडिंग कर INDIA ब्लॉक के नेताओं को रोक दिया। इसके बाद राहुल गांधी, प्रियंका गांधी समेत कई विपक्षी सांसद वहीं धरने पर बैठ गए। राहुल गांधी ने पुलिस बैरिकेड पर चढ़कर राष्ट्रीय ध्वज लहराया।

SIR पर चुनाव आयोग में फूट! 10 महीने में 14 बार दो चुनाव आयुक्तों ने फैसलों पर जताई नाराजगी, जानकारी के बिना निर्णय लेने का लगाया आरोप

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m