राकेश चतुर्वेदी, भोपाल। भारतीय जनता पार्टी (BJP) के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा करते हुए कांग्रेस और विपक्षी दलों पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने दावा किया है कि एक आम नागरिक ने अपनी जेब से उत्तर प्रदेश और दिल्ली के दो अलग-अलग पहचान पत्र निकालकर ‘एक व्यक्ति, एक वोट’ की जमीनी सच्चाई और राहुल गांधी की वोट बैंक की राजनीति की पोल खोल दी है।
आशीष अग्रवाल की सोशल मीडिया पर लिखा- फर्जी और दोहरे वोटों के सहारे चुनाव जीतने का आरोप: भाजपा नेता ने आरोप लगाया है कि आम आदमी पार्टी (AAP) और कांग्रेस जैसे दल फर्जी एवं दोहरे वोटों (डबल वोटर आईडी) के सहारे चुनाव जीतने की रणनीति पर काम करते हैं।
BJP विधायक प्रीतम लोधी के बेटे दिनेश की बढ़ी मुश्किलें: हत्या के प्रयास के मामले में स्थायी गिरफ्तारी वारंट
SIR प्रक्रिया का विरोध क्यों?
आशीष अग्रवाल ने कहा कि विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (SIR) के माध्यम से मतदाता सूचियों से ऐसे फर्जी मामलों और गड़बड़ियों की सफाई की जा रही है। इसी सफाई अभियान से इन पार्टियों की चुनावी राजनीति को झटका लग रहा है, जिसके चलते वे लगातार विरोध और हंगामा कर रहे हैं। इस खुलासे के बाद राजनीतिक गलियारों में एक बार फिर मतदाता सूचियों की पारदर्शिता और फर्जी मतदान के मुद्दों पर सियासत तेज हो गई है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

