राजधानी दिल्ली में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। शुक्रवार दोपहर से ही राजधानी के कई इलाकों में रुक-रुककर बारिश हो रही है। शनिवार को भी बारिश का सिलसिला जारी रहा। सुबह से ही दिल्ली-NCR के कई हिस्सों में बारिश देखने को मिली, जिसके चलते कई जगहों पर सड़कों पर जलभराव की स्थिति बन गई। जलभराव और बारिश के कारण लोगों को भारी ट्रैफिक जाम का सामना करना पड़ा। बारिश का असर दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट (IGI Airport) पर भी देखने को मिला। शनिवार (5 सितंबर) को खराब मौसम और तेज बारिश के चलते एयरपोर्ट पर फ्लाइट ऑपरेशन प्रभावित रहा। जानकारी के मुताबिक, 200 से ज्यादा उड़ानें देरी से चल रही हैं।एयरलाइंस ने यात्रियों के लिए जारी की एडवाइजरी

दिल्ली में खराब मौसम और तेज बारिश के चलते उड़ानों के संचालन में देरी हो रही है। एयरलाइंस की टीमें मौसम की स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए हैं और उड़ानों के संचालन को उसी के अनुसार मैनेज किया जा रहा है। एयरलाइंस ने यात्रियों से अपील की है कि अगर वे शनिवार को फ्लाइट से सफर कर रहे हैं तो घर से निकलने से पहले अपनी उड़ान का स्टेटस वेबसाइट या मोबाइल ऐप पर जरूर चेक कर लें। मौसम खराब होने के कारण फ्लाइट के समय में बदलाव या देरी हो सकती है। इसके अलावा सड़क पर बारिश के कारण ट्रैफिक धीमा रहने की भी संभावना है। ऐसे में एयरपोर्ट पहुंचने में सामान्य से ज्यादा समय लग सकता है। यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे अपनी यात्रा के लिए घर से थोड़ा अतिरिक्त समय लेकर निकलें, ताकि फ्लाइट मिस होने की स्थिति से बचा जा सके।

इंडिगो ने जारी की ट्रैवल एडवाइजरी

खराब मौसम के चलते दिल्ली में उड़ानों के संचालन पर असर पड़ा है। इसे देखते हुए इंडिगो ने यात्रियों के लिए ट्रैवल एडवाइजरी जारी की है। एयरलाइन ने बताया कि मौसम की वजह से दिल्ली में फ्लाइट्स में देरी हो सकती है और उसकी टीमें स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए हैं। इंडिगो ने यात्रियों से अपील की है कि अगर वे शनिवार को यात्रा कर रहे हैं तो एयरपोर्ट के लिए घर से निकलने से पहले वेबसाइट या मोबाइल ऐप पर अपनी फ्लाइट का स्टेटस जरूर चेक कर लें। एयरलाइन ने यह भी कहा है कि बारिश और खराब मौसम के कारण सड़कों पर ट्रैफिक सामान्य से धीमा हो सकता है। ऐसे में यात्रियों को एयरपोर्ट पहुंचने के लिए अतिरिक्त समय लेकर घर से निकलने की सलाह दी गई है। इंडिगो ने कहा कि यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा उसकी प्राथमिकता है।

इन इलाकों में मध्यम बारिश की चेतावनी

मौसम विभाग ने दिल्ली के कई इलाकों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। विभाग के मुताबिक, दक्षिणी दिल्ली, दक्षिण-पूर्वी दिल्ली, पूर्वी दिल्ली, मध्य दिल्ली, उत्तर-पूर्वी दिल्ली, दक्षिण-पश्चिमी दिल्ली, पश्चिमी दिल्ली, उत्तर-पश्चिमी दिल्ली और उत्तर दिल्ली के कुछ हिस्सों में मध्यम बारिश होने की संभावना है। वहीं, दक्षिण-पश्चिमी दिल्ली, मध्य दिल्ली, पश्चिमी दिल्ली, उत्तर-पश्चिमी दिल्ली और उत्तर दिल्ली के कुछ इलाकों में भारी बारिश होने की आशंका जताई गई है। बारिश के चलते इन क्षेत्रों में यातायात प्रभावित होने और लोगों को आवाजाही में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

एयरलाइंस ने यात्रियों के लिए जारी की एडवाइजरी

दिल्ली में खराब मौसम और तेज बारिश के चलते उड़ानों के संचालन में देरी हो रही है। एयरलाइंस की टीमें मौसम की स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए हैं और उड़ानों के संचालन को उसी के अनुसार मैनेज किया जा रहा है। एयरलाइंस ने यात्रियों से अपील की है कि अगर वे शनिवार को फ्लाइट से सफर कर रहे हैं तो घर से निकलने से पहले अपनी उड़ान का स्टेटस वेबसाइट या मोबाइल ऐप पर जरूर चेक कर लें। मौसम खराब होने के कारण फ्लाइट के समय में बदलाव या देरी हो सकती है। इसके अलावा सड़क पर बारिश के कारण ट्रैफिक धीमा रहने की भी संभावना है। ऐसे में एयरपोर्ट पहुंचने में सामान्य से ज्यादा समय लग सकता है। यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे अपनी यात्रा के लिए घर से थोड़ा अतिरिक्त समय लेकर निकलें, ताकि फ्लाइट मिस होने की स्थिति से बचा जा सके।

इन इलाकों में मध्यम बारिश की चेतावनी

मौसम विभाग ने दिल्ली के कई इलाकों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। विभाग के मुताबिक, दक्षिणी दिल्ली, दक्षिण-पूर्वी दिल्ली, पूर्वी दिल्ली, मध्य दिल्ली, उत्तर-पूर्वी दिल्ली, दक्षिण-पश्चिमी दिल्ली, पश्चिमी दिल्ली, उत्तर-पश्चिमी दिल्ली और उत्तर दिल्ली के कुछ हिस्सों में मध्यम बारिश होने की संभावना है। वहीं, दक्षिण-पश्चिमी दिल्ली, मध्य दिल्ली, पश्चिमी दिल्ली, उत्तर-पश्चिमी दिल्ली और उत्तर दिल्ली के कुछ इलाकों में भारी बारिश होने की आशंका जताई गई है। बारिश के चलते इन क्षेत्रों में यातायात प्रभावित होने और लोगों को आवाजाही में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

5 से 10 सितंबर तक कैसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, 6 सितंबर को दिल्ली में आसमान में बादल छाए रहेंगे और कई इलाकों में हल्की बारिश होने की संभावना है। इस दौरान न्यूनतम तापमान करीब 23 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। इसके बाद 7 से 10 सितंबर तक दिल्ली में आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है। हालांकि, इन चार दिनों के लिए मौसम विभाग ने बारिश को लेकर कोई चेतावनी जारी नहीं की है। इस दौरान न्यूनतम तापमान 24 से 25 डिग्री और अधिकतम तापमान करीब 34 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m