अजयारविंद नामदेव, शहडोल। जिले में रुक-रुककर हो रही बारिश अब लोगों के लिए आफत बनती जा रही है। धनपुरी नगरपालिका क्षेत्र के वार्ड नंबर-5 में काली मंदिर के पास उस वक्त हड़कंप मच गया, जब बारिश के बीच एक खपरैल मकान अचानक भरभराकर गिर गया, हादसे के समय मकान के अंदर सो रहा परिवार मलबे की चपेट में आ गया और पति-पत्नी समेत उनकी मासूम बच्ची दब गई।
धनपुरी नगरपालिका वार्ड 5 की घटना
धनपुरी नगरपालिका क्षेत्र के वार्ड नं 5 में काली मंदिर के पास रहने वाले संतोष बर्मन, उनकी पत्नी साधना बर्मन और बच्ची गुनगुन घर के अंदर सो रहे थे, अचानक मकान का हिस्सा भरभराकर उनके ऊपर आ गिरा, हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। आसपास के लोगों ने बिना देर किए राहत और बचाव कार्य शुरू किया और मलबे में दबे परिवार के तीनों सदस्यों को बाहर निकाला, मकान गिरने से परिवार के सदस्यों को अंदरूनी चोटें आई हैं।
मूसलाधार आफत की चपेट में MP! जानिए किन जिलों में मंडरा रहा खतरा और कहां फंसा है मानसून ट्रफ?
पूरी गृहस्थी तहस-नहस
गनीमत रही कि स्थानीय लोगों की तत्परता से सभी को समय रहते मलबे से बाहर निकाल लिया गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। हादसे के बाद परिवार दहशत में है।वहीं, मकान गिरने से परिवार की पूरी गृहस्थी तहस-नहस हो गई। घर में रखा सामान मलबे में दबकर क्षतिग्रस्त हो गया, बारिश के कारण पहले से कमजोर हो चुके कच्चे और खपरैल मकानों पर अब खतरा बढ़ गया है।घटना ने एक बार फिर बारिश के मौसम में जर्जर और कच्चे मकानों में रहने वाले परिवारों की सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m



