शिवम मिश्रा, रायपुर। राजधानी रायपुर में बिरयानी के पैसे मांगना एक होटल मैनेजर को भारी पड़ गया। पंडरी स्थित ‘मद्रासी बाइट पॉइंट’ बिरयानी सेंटर में बिना पैसे बिरयानी ले जाने का विरोध करने पर बदमाशों ने मैनेजर पर जानलेवा हमला कर दिया। आरोपियों ने बीयर की बोतल से उसके सिर पर वार कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पूरी घटना का CCTV फुटेज सामने आया है, जिसके आधार पर पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है।

बिना पैसे बिरयानी लेकर जा रहे थे आरोपी
जानकारी के मुताबिक, कुछ युवक होटल में पहुंचे और बिरयानी लेने के बाद बिना भुगतान किए वहां से जाने लगे। होटल मैनेजर ने जब उनसे पैसे मांगे तो आरोपी विवाद करने लगे। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपियों ने मैनेजर के साथ मारपीट शुरू कर दी।
बीयर की बोतल से सिर पर किया वार
हमले के दौरान आरोपियों ने बीयर की बोतल मैनेजर के सिर पर फोड़ दी। अचानक हुए हमले में मैनेजर गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।
CCTV फुटेज आया सामने, पुलिस ने शुरू की तलाश
घटना की जानकारी मिलने के बाद देवेंद्र नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है।
हमले का CCTV फुटेज भी सामने आया है, जिसमें पूरी घटना कैद हुई है। पुलिस फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान करने और उनकी तलाश में जुटी हुई है।
Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H


