रायपुर। खेल भावना, महिला सशक्तिकरण और आपसी सौहार्द का संदेश देते हुए रोटरी क्लब ऑफ रायपुर कॉस्मो डिवॉस ने पहली रोटरी विमेंस प्रीमियर लीग (WPL) का आयोजन किया। 23 और 25 अगस्त को हुए दो दिवसीय टूर्नामेंट में चार रोटरी क्लबों की टीमों ने हिस्सा लिया। रोमांचक मुकाबलों के बाद रोटरी क्लब ऑफ भिलाई पिनेकल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चैंपियन का खिताब अपने नाम किया, जबकि रोटरी क्लब ऑफ रायपुर एलिगेंस उपविजेता रही।

चार क्लबों की टीमों ने दिखाया खेल का जज्बा

टूर्नामेंट में कॉस्मो डिवॉस, रायपुर क्वींस, रायपुर एलिगेंस और भिलाई पिनेकल की टीमों ने हिस्सा लिया। पूरे टूर्नामेंट में खिलाड़ियों ने उत्साह और खेल भावना के साथ मुकाबले खेले।

चैंपियन और रनर-अप को नकद पुरस्कार समेत ट्रॉफी

विजेता भिलाई पिनेकल और उपविजेता रायपुर एलिगेंस को नकद पुरस्कार, ट्रॉफी, मेडल और उपहार देकर सम्मानित किया गया। वहीं प्रतियोगिता में शामिल सभी खिलाड़ियों को भी मेडल और गिफ्ट हैम्पर्स दिए गए।

सदस्यता संवर्धन माह में नए सदस्य का इंडक्शन

आयोजन के दौरान रोटरी के सदस्यता संवर्धन माह के तहत कॉस्मो डिवॉस क्लब में एक नए सदस्य का औपचारिक इंडक्शन भी किया गया। इससे क्लब की गतिविधियों में नए सदस्यों की भागीदारी को बढ़ावा देने का संदेश दिया गया।

हाउस ऑफ संसा रहा टाइटल स्पॉन्सर

रोटरी विमेंस प्रीमियर लीग के मुख्य प्रायोजक ‘हाउस ऑफ संसा’ टाइटल स्पॉन्सर रहे। वहीं ‘बेला स्पेल बाय श्रेया जैन’ और ‘शुगरब्लूम्स बाय आशा जैन’ गिफ्टिंग पार्टनर्स रहे। इनकी ओर से प्रतिभागियों के लिए आकर्षक उपहार और वाउचर्स उपलब्ध कराए गए।

कॉस्मो डिवॉस की टीम ने संभाली आयोजन की जिम्मेदारी

मैचों की तैयारियों से लेकर टूर्नामेंट के प्रबंधन तक की सभी व्यवस्थाएं रोटरी क्लब ऑफ रायपुर कॉस्मो डिवॉस की टीम ने संभाली। क्लब ने आयोजन को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी सहभागी क्लबों, खिलाड़ियों और प्रायोजकों का आभार जताया।

Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H