हेमंत शर्मा, इंदौर। इंदौर के चर्चित राजा रघुवंशी हत्याकांड में मुख्य आरोपी सोनम रघुवंशी की जमानत को लेकर आज सुप्रीम कोर्ट में महत्वपूर्ण सुनवाई होगी। यह सुनवाई मेघालय सरकार द्वारा दायर उस याचिका पर होगी, जिसमें सोनम को मिली जमानत को चुनौती दी गई है।सुप्रीम कोर्ट इस दौरान यह भी देखेगा कि सोनम रघुवंशी की गिरफ्तारी के समय कानूनी प्रक्रिया का सही तरीके से पालन किया गया था या नहीं। पिछली सुनवाई में अदालत ने राज्य सरकार को गिरफ्तारी के समय आरोपी को दिए गए ‘ग्राउंड्स ऑफ अरेस्ट’ की प्रति पेश करने के निर्देश दिए थे।

READ MORE: राजा रघुवंशी हत्याकांड: सोनम की जमानत रद्द कराने सुप्रीम कोर्ट पहुंची मेघालय सरकार, टाइपोग्राफिकल त्रुटि के आधार पर मिली बेल को बताया गलत

मेघालय सरकार का कहना है कि गिरफ्तारी के दस्तावेज में केवल टाइपिंग संबंधी त्रुटि हुई थी। सरकार के अनुसार हत्या से जुड़े भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 103(1) का उल्लेख किया जाना था, लेकिन गलती से धारा 403(1) दर्ज हो गई। राज्य सरकार का तर्क है कि इस तकनीकी गलती को जमानत का आधार नहीं बनाया जाना चाहिए। 

READ MORE: राजा रघुवंशी हत्याकांड: सोनम को बड़ी राहत, मेघालय हाईकोर्ट ने जमानत रखी बरकरार  

इससे पहले सुप्रीम कोर्ट ने सोनम रघुवंशी की जमानत पर तत्काल रोक लगाने से इनकार कर दिया था। अब आज होने वाली सुनवाई में अदालत मेघालय सरकार के तर्कों और गिरफ्तारी प्रक्रिया से जुड़े दस्तावेजों पर विचार करेगी। गौरतलब है कि यह मामला इंदौर के ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी की हत्या से जुड़ा है। इस हाई-प्रोफाइल केस में सोनम रघुवंशी मुख्य आरोपियों में शामिल है और मामले की सुनवाई पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं। 

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m