Rajasthan Accident CCTV: जयपुर. राजस्थान की राजधानी जयपुर में शुक्रवार शाम एक (high-speed) कार ने स्कूटी सवार दो युवतियों को टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों युवतियां उछलकर 50 फीट दूर जा गिरीं. मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने घायल युवतियों को (ambulance) की मदद से अस्पताल पहुंचाया. बताया जा रहा है कि कार की रफ्तार देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि कार 100 किलोमीटर प्रति घंटे से अधिक की स्पीड में थी.
जोबनेर रोड पर होली वाले दिन हादसा
यह हादसा शुक्रवार शाम करीब 6:50 बजे जोबनेर रोड पर हुआ. फुलेरा की ओर से एक (Swift car) तेज रफ्तार में जोबनेर की तरफ जा रही थी. करीब 120 किलोमीटर की स्पीड में देवड़ा मोड़ पर कार को मोड़ा गया, लेकिन तेज रफ्तार होने के कारण वह (wrong side) चली गई और सामने से आ रही स्कूटी को टक्कर मार दी.
CCTV के सहारे ड्राइवर की तलाश
कार की स्पीड ज्यादा होने के कारण टक्कर लगते ही स्कूटी सहित दोनों युवतियां करीब 50 फीट दूर जा गिरीं. हादसे के बाद ड्राइवर मौके से कार को तेज गति में भगा ले गया. इस घटना का (CCTV footage) सामने आया है, जिसे देखकर हर कोई हैरान है. पुलिस अब फुटेज के सहारे आरोपी ड्राइवर की तलाश कर रही है.
पढ़ें ये खबरें
- रुद्रपुर पहुंची कांग्रेस की ‘न्याय यात्रा’: कुमारी सैलजा संग जुटे दिग्गज, गंभीर आरोपों से गरमाई प्रदेश की राजनीति
- 8वीं मंजिल से गिरने से युवती की मौत, नोएडा से बॉयफ्रेंड के साथ आई थी इंदौर, युवक हिरासत में
- काशी पहुंचे रक्षा मंत्री: संकट मोचन दरबार में माथा टेक मांगी मन्नत, तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल
- केन-बेतवा लिंक परियोजना के विस्थापितो ने घेरा पन्ना कलेक्ट्रेट, उमंग सिंघार ने उठाया मुआवजे का मुद्दा
- पुलिस की तत्परता से 12 घंटे में मिली लापता दो सगी बहनें, मां की आंखों में छलके खुशी के आंसू

