Rajasthan Assembly Monsoon Session: राजस्थान विधानसभा के 16वीं सत्र के छठे पड़ाव की तैयारी शुरू हो गई है। ऐसी संभावना है कि अगस्त के आखिरी हफ्ते में विधानसभा सत्र बुलाया जा सकता है। विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने संकेत दे दिए हैं कि 10 सितंबर से पहले सदन का बुलावा आना पक्का है, क्योंकि नियमों के मुताबिक दो सत्रों के बीच 6 महीने से ज्यादा का गैप नहीं हो सकता। पिछला बजट सत्र 10 मार्च को खत्म हुआ था, इसलिए सरकार के पास अब ज्यादा समय नहीं बचा है।

सदन की कार्यवाही 5 से 7 दिन चल सकती है। सबसे बड़ा मुद्दा समान नागरिक संहिता यानी UCC रहने वाला है। भजनलाल सरकार इसे सदन में पेश कर सकती है। इसे लेकर गहलोत से लेकर डोटासरा तक, पूरी कांग्रेस पहले ही विरोध का झंडा उठा चुकी है। जनसुनवाई की प्रक्रिया पर सवाल खड़े किए जा रहे हैं। सदन में इसके आते ही जबरदस्त हंगामे की स्क्रिप्ट अभी से तैयार लग रही है।
सिर्फ UCC ही नहीं, विपक्ष ने सरकार को घेरने के लिए मुद्दों की पूरी लिस्ट तैयार कर ली है। पेपर लीक से लेकर बढ़ती महंगाई पर विपक्ष हमलावर होगा। गर्मियों के बाद मानसून की बारिश और उससे जुड़ी समस्याओं पर बहस हो सकती है। कोचिंग सेंटर्स पर नकेल कसने के लिए नए नियम आ सकते हैं।
जानकारों की मानें तो इस बार सरकार कई नए बिल लेकर आएगी। कोचिंग सेंटर्स पर लगाम कसने से लेकर राजस्व और पंचायती राज कानूनों में संशोधन तक, लिस्ट लंबी है। सरकार के लिए ये सत्र अपनी उपलब्धियां गिनाने का मौका होगा, तो विपक्ष के लिए सत्ता को घेरने का आखिरी मौका। राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े के आदेश के साथ ही जल्द ही तारीखों का ऐलान हो जाएगा। सदन में इस बार विधानसभा के 75 साल पूरे होने का जश्न भी दिखेगा और सत्ता-विपक्ष के बीच तीखी बहस भी।
पढ़ें ये खबरें
- शिक्षक दिवस पर डांस का VIDEO वायरल : बीड़ी जलाई ले जिगर से पिया… पर छात्रों के साथ थिरके टीचर, गाने के चयन पर उठे सवाल
- मोतिहारी में पशु तस्करों पर पुलिस का बड़ा शिकंजा, 21 पशु बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार
- दिल्ली में 1 करोड़ रुपये की लूट से हड़कंप, ITO के पास ऑटो रोककर पिस्टल के दम पर वारदात
- BJP को 1400 करोड़ का चंदाः बंगाल-असम, तमिलनाडु चुनावों के लिए मिला चंदा, क्लोजिंग बैलेंस बढ़कर 7,627 करोड़ रुपये पहुंचा
- बड़वानी के सेंधवा में छापा: तायल परिवार के ठिकानों पर पहुंची ED, कुछ माह पहले NABARD लोन घोटाले में CBI ने दी थी दबिश


