Rajasthan Crime News: जयपुर. शहर में जीजा-साले के एक महिला से रेप करने का मामला सामने आया है. जीजा ने झूठी शादी कर लिव-इन में रखकर महिला से रेप किया. इसके बाद मौका पाकर डरा-धमकाकर आरोपी साले ने भी महिला से रेप किया. रामगंज थाने में पीड़िता ने आरोपी जीजा-साले के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई है.

मामले की जांच एसएचओ रामगंज उदय सिंह यादव कर रहे हैं. पुलिस ने बताया कि रामगंज निवासी 38 साल की महिला ने रिपोर्ट दर्ज करवाई कि वह एक कपड़ा शोरुम में जॉब करती थी. जॉब के दौरान शोरुम ऑनर ने उसे प्रेम जाल में फांस लिया और करीब 9 महीने पहले झूठी शादी कर दूसरी जगह किराए से मकान दिलाकर उसके साथ रेप किया. लिव-इन में रखकर आरोपी उसके साथ रेप करता रहा.
करीब 2 महीने पहले मौका पाकर आरोपी के साले ने भी घर में अकेला पाकर महिला से रेप किया. दरिंदगी का शिकार महिला ने आरोपी शोरुम ऑनर पर शादी करने का दबाव बनाया तो पहले से शादीशुदा होना बताकर आरोपी ने शादी के लिए मना कर दिया. धोखे का एहसास होने पर पीड़िता ने आरोपी जीजा-साले के खिलाफ मामला दर्ज करवाया.
पढ़ें ये खबरें भी
- दिल्ली दंगा साजिश केस: उमर खालिद और शरजील इमाम को हाई कोर्ट से फिर नहीं मिली जमानत
- दुबई से इजराइल जा रही फ्लाइट हाईजैक! पायलट ने इमरजेंसी सिग्नल भेजा, पश्चिमी एशिया में हाईअलर्ट, इजरायली फाइटर जेट्स भी अटैक मोड में
- गजब! बीजेपी विधायक से ही मांग लिया 25 लाख का रिश्वत, LDA कर्मचारी हिरासत में
- पत्नी और बच्चे को लेकर हुए विवाद में जवान ने की अंधाधुंध फायरिंग, असिस्टेंट कमांडेंट समेत 4 की मौत
- केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के दौरे के बीच जालंधर में स्कूल और देवी तालाब मंदिर को बम से उड़ाने की धमकी, देवी मंदिर में अमित शाह के जाने की थी तैयारी

