Rajasthan News : राजस्थान में इबोला वायरस की एंट्री हो गई है. युगांडा से राजस्थान घूमने आई 19 साल की युवती में जयपुर एयरपोर्ट पर स्क्रीनिंग के दौरान संदिग्ध लक्षण पाए गए हैं. अस्पताल प्रशासन ने युवती को आइसोलेशन में रखा है, जहां डॉक्टरों की विशेष निगरानी में इलाज जारी है. अब चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग में अलर्ट मोड में है.
जानकारी के मुताबिक, युवती आज सुबह एयर अरेबिया एयरलाइंस की फ्लाइट से शारजाह से जयपुर पहुंची थी. जयपुर एयरपोर्ट पर अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के यात्रियों की थर्मल स्क्रीनिंग के दौरान युवती में इबोला वायरस से जुड़े संदिग्ध लक्षण पाए गए. थर्मल स्कैनर और शारीरिक लक्षणों के मिलान के बाद मेडिकल टीम ने उसे तत्काल सुरक्षा घेरे में लेकर आरयूएचएस (RUHS) अस्पताल भेजा दिया.
पुणे भेजा गया जांच सैंपल
RUHS हॉस्पिटल के अधीक्षक डॉ. अनिल गुप्ता का कहना है कि फिलहाल युवती में इबोला वायरस संक्रमण की पुष्टि नहीं हुई है. हालांकि इबोला संक्रमण से मिलते-जुलते लक्षण पाए गए हैं. केवल लक्षणों के आधार पर इसे इबोला नहीं माना जा सकता है. जांच रिपोर्ट के बाद ही निष्कर्ष निकाला जाएगा. जांच के लिए महिला के सैंपल पुणे की लयभ में भेजा गया है, जिसकी रिपोर्ट शाम या कल सुबह तक आ सकता है.
क्या है इबोला वायरस
इबोला एक बेहद गंभीर और जानलेवा वायरल बीमारी है, जिसकी मृत्यु दर काफी अधिक मानी जाती है. यह संक्रमण संक्रमित व्यक्ति या जानवर के खून और अन्य शारीरिक तरल पदार्थों के संपर्क में आने से फैलता है. इसके प्रमुख लक्षणों में तेज बुखार, अत्यधिक कमजोरी, मांसपेशियों में दर्द, सिरदर्द, उल्टी और दस्त शामिल हैं. गंभीर स्थिति में मरीज को आंतरिक या बाहरी रक्तस्राव भी हो सकता है. इस बीमारी का ऊष्मायन काल आमतौर पर 2 से 21 दिनों के बीच होता है.
Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H

