Rajasthan News: इंडिगो एयरलाइंस की सेवाएं थोड़ी संभल जरूर रही हैं, लेकिन हालात अभी पूरी तरह पटरी पर नहीं लौटे। जयपुर एयरपोर्ट से रविवार को सिर्फ आठ उड़ानें ही उड़ान भर सकीं, जबकि 11 फ्लाइट्स फिर रद्द हो गईं। दिल्ली, हैदराबाद और कई बड़े एयरपोर्ट्स से भी 150 से ज्यादा उड़ानें रद्द होने की खबरें हैं। पिछले छह दिनों में लगभग 2 हजार फ्लाइट्स रद्द हो चुकी हैं, जिससे यात्रा करने वालों की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रहीं।

सरकार ने किराए में अचानक आई बढ़ोतरी पर सख्ती दिखाकर कुछ राहत देने की कोशिश की है, लेकिन देशभर के एयरपोर्ट्स पर लंबी कतारें अभी भी साफ दिखाई दे रही हैं। लोग अपने-अपने बोर्डिंग समय की उम्मीद में घंटों इंतजार कर रहे हैं।
इंडिगो की ये 11 फ्लाइट्स रद्द
- इंडिगो की सुबह 5:35 बजे बेंगलुरु की फ्लाइट 6E-839 हुई रद्द
- इंडिगो की सुबह 6:10 बजे हैदराबाद की फ्लाइट 6E-752 हुई रद्द
- इंडिगो की गुवाहाटी की सुबह 6:40 बजे की फ्लाइट 6E-748 हुई रद्द
- इंडिगो की मुंबई की सुबह 7:20 बजे की फ्लाइट 6E-6592 रद्द
- इंडिगो की सुबह 7:35 बजे कोलकाता की फ्लाइट 6E-207 रद्द
- इंडिगो की सुबह 7:40 बजे बेंगलुरु की फ्लाइट 6E-6503 रद्द हुई
- इंडिगो की सुबह 9:05 बजे कोलकाता की फ्लाइट 6E-6247 रद्द हुई
- इंडिगो की सुबह 9:55 बजे चेन्नई की फ्लाइट 6E-5362 रद्द हुई
- इंडिगो की सुबह 11 बजे कोलकाता की फ्लाइट 6E-6568 रद्द हुई
- इंडिगो की सुबह 11:35 बजे दिल्ली की फ्लाइट 6E-130 रद्द हुई
- इंडिगो की सुबह 1:55 बजे दिल्ली की फ्लाइट 6E-5096 रद्द हुई
पढ़ें ये खबरें
- पटना में गणेश उत्सव की धूम, CM सम्राट ने बप्पा के दरबार में लगाई हाजिरी, मांगी बिहार की खुशहाली
- Today’s Top News: CGPSC घोटाले में ED ने किए बड़े खुलासे, हाईटेक ऑनलाइन सट्टा रैकेट का पर्दाफाश, छात्राओं से छेड़छाड़ मामले में प्राचार्य पर गिरी गाज, जापानी विद्यार्थियों का छत्तीसगढ़ भ्रमण, शराब प्रेमियों के लिए नए नियम लागू… पढ़ें दिनभर की प्रमुख खबरें
- ‘विजय मंदिर’ या ‘लाट मस्जिद’? राजा भोज के ऐतिहासिक पिलर पर नया विवाद, 15 सितंबर को धार में वराह मार्च को लेकर तनाव!
- ऑटो में छूट गए 34 लाख के गहने, सास-बहू ने पकड़ लिया सिर… जानिए फिर कैसे पलटी किस्मत
- हिंदी दिवस पर 20 छात्रों की परीक्षा, दो ने बराबर अंक लेकर मारी बाजी


