Rajasthan News: श्रीगंगानगर: श्रीगंगानगर के पदमपुर क्षेत्र में बुधवार देर रात धानमंडी रोड पर 7 बदमाशों ने एक व्यापारी के घर में घुसकर करीब 60 लाख की डकैती को अंजाम दिया. बदमाशों ने घर के मालिक और उनकी पत्नी को बंधक बना लिया और लगभग डेढ़ घंटे तक घर में लूटपाट करते रहे.

एसएचओ सुरेंद्र राणा ने बताया कि 55 वर्षीय टायर व्यापारी बृजलाल खींची का घर पदमपुर के धानमंडी रोड पर स्थित है. रात करीब 12:49 बजे 7 बदमाशों ने उनके घर का दरवाजा खटखटाया. बृजलाल उस समय सो रहे थे, लेकिन दरवाजा खटखटाने की आवाज से जाग गए और उन्होंने सोचा कि कोई परिचित हो सकता है, इसलिए उन्होंने दरवाजा खोल दिया. जैसे ही दरवाजा थोड़ा सा खुला, बदमाशों ने उन पर हमला कर दिया. इस दौरान उनकी पत्नी सावित्री (50) भी जाग गईं और उन्होंने बदमाशों को रोकने की कोशिश की, लेकिन बदमाशों ने उन्हें भी बंधक बना लिया.
बदमाशों ने दोनों के हाथ-पैर बांध दिए. सुबह करीब 3 से 3:30 बजे के बीच सभी बदमाश वहां से फरार हो गए, जिसके बाद बृजलाल ने किसी तरह खुद को संभाला और अपने तथा पत्नी के हाथ-पैर खोले. अस्पताल पहुंचने के बाद दंपति ने पुलिस को घटना की जानकारी दी. घायल अवस्था में पति-पत्नी अपनी कार से पदमपुर के अस्पताल पहुंचे और वारदात की सूचना दी. बृजलाल की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें श्रीगंगानगर रेफर कर दिया गया. उनके बेटे डॉ. अजय खींची के अनुसार, बदमाशों ने लगभग 50 से 60 लाख रुपये के गहने और नकदी लूटे हैं.
पढ़ें ये खबरें भी
- Bihar Top News 09 September 2026: नौ पुलिस कर्मी निलंबित, अररिया में वज्रपात से तीन की मौत, बिहार के 168 मेधावी छात्रों का सम्मान
- 2027 के लिए AAP का सबसे बड़ा दांव, सितंबर के आखिरी हफ्ते से यूपी में क्या होने जा रहा है?
- पठानकोट में प्रेगाबालिन दवा पर सख्ती, बिना डॉक्टर की पर्ची बिक्री पर रोक; 2 महीने तक लागू रहेंगे आदेश
- सागर अवैध शराब कांड: दिलीप कुमार ने संभाली सागर संभाग आयुक्त की कमान, इरशाद वली बनाए गए आईजी, CM ने दिए मामले की न्यायिक जांच के आदेश
- फाजिल्का पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 36 हजार प्रेगाबालिन कैप्सूल और 20 नशीली गोलियों समेत 2 आरोपी गिरफ्तार



