Rajasthan News: शनिवार तड़के हाईवे पर एक भयावह हादसा हुआ। तेज रफ्तार से दौड़ रही BMW कार अचानक आग के गोले में बदल गई। कार में एक परिवार के 6 लोग सवार थे, जिनमें 3 छोटे बच्चे भी शामिल थे। सौभाग्य से सभी समय रहते बाहर निकल आए और बाल-बाल बच गए।

ड्राइवर विजय ने बताया कि चलते वक्त कार के नीचे से चिंगारी जैसी आवाज आई। खतरा भांपते हुए उन्होंने तुरंत गाड़ी साइड में रोक दी। नीचे झांककर देखा तो इंजन के नीचे से आग निकल रही थी। विजय ने फौरन पत्नी, जीजाजी और तीनों बच्चों को बाहर निकाला और मिट्टी डालकर आग बुझाने की कोशिश की। लेकिन कुछ ही सेकंड में आग ने पूरी कार को अपनी चपेट में ले लिया।
विजय हरियाणा के डबवाली का रहने वाला है। उसने बताया कि BMW 3 GT उसके दोस्त की कार थी और वे किसी काम से परिवार संग जयपुर जा रहे थे। कार अच्छी हालत में थी और स्पीड भी सीमित थी, फिर भी अचानक आग लग गई। कुछ ही मिनटों में पूरी गाड़ी जलकर राख हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही नवलगढ़ और दादिया पुलिस के साथ दमकल दल मौके पर पहुंचा और आग पर काबू पाया। हालांकि, तब तक कार पूरी तरह जल चुकी थी। राहत की बात यह रही कि किसी को कोई चोट नहीं आई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है कि आग किस वजह से लगी।
पढ़ें ये खबरें
- भारत छोड़ने का आदेश के नोटिस को इमरान खान ने बॉम्बे HC में दी चुनौती, कहा- यह पूरी तरह से गैर-संवैधानिक
- 2 हजार के लालच में डोला ईमानः निगम का सुपरवाइजर रिश्वत लेते गिरफ्तार, इस काम के लिए मांगी थी घूस
- महाअष्टमी आज: वैवाहिक जीवन में आपसी रिश्ते मजबूत करने के लिए मां महागौरी को अर्पित करें ये खास चीज…
- स्वामित्व योजना में तकनीकी संकट! सुबह 6 से शाम 7 बजे तक डाउन रहता है सर्वर, पटवारियों के लिए लक्ष्य पूरा करना बना चुनौती
- Delhi Property Tax New Rules: रेखा गुप्ता सरकार दिल्ली में प्रॉपर्टी टैक्स के नए नियम लागू करेगी, महिलाओं और बुजुर्गों को होगा फायदा
