Rajasthan News: केंद्र की मोदी सरकार के बाद अब राजस्थान की भजनलाल सरकार ने भी प्रदेश के कर्मचारियों को दीपावली पर बड़ी सौगात दी है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के लगभग छह लाख कर्मचारियों के लिए तदर्थ बोनस की मंजूरी दी है, जिससे उन्हें इस त्योहारी सीजन में लाभ मिलेगा।

कर्मचारियों को मिला सीएम का तोहफा
राज्य सेवा के अधिकारियों को छोड़कर, वे सभी कर्मचारी जो राजस्थान सिविल सेवा (पुनरीक्षित वेतन) नियम, 2017 के पे-मैट्रिक्स के लेवल L-12 या ग्रेड पे 4800 और उससे कम के स्तर पर वेतन प्राप्त कर रहे हैं, उन्हें वर्ष 2023-24 के लिए तदर्थ बोनस दिया जाएगा।
बोनस की गणना 7000 रुपये की अधिकतम परिलब्धियों और 31 दिनों के महीने के आधार पर की जाएगी, जिसमें 30 दिनों के लिए कुल 6774 रुपये प्रति कर्मचारी देय होंगे। इस राशि का 75% नकद दिया जाएगा और 25% कर्मचारी के सामान्य प्रावधायी निधि खाते में जमा किया जाएगा। इस तदर्थ बोनस से राज्य पर लगभग 500 करोड़ रुपये का वित्तीय भार आएगा, और पंचायत समिति एवं जिला परिषद कर्मचारियों को भी इसका लाभ मिलेगा।
गौरतलब है कि हाल ही में केंद्र की मोदी सरकार ने भी केंद्रीय कर्मचारियों को बड़ा तोहफा दिया था, जिसके बाद अब भजनलाल सरकार ने राज्य कर्मचारियों के लिए यह बड़ा उपहार घोषित किया है।
पढ़ें ये खबरें भी
- राजनंदिनी हत्याकांड: CJM कोर्ट ने आरोपियों की न्यायिक रिमांड की खारिज, परिजनों ने कलेक्टर से लगाई न्याय की गुहार
- BJP प्रदेश प्रभारी का छत्तीसगढ़ दौरा : जहां राहुल गांधी का कार्यक्रम हुआ था अब वहीं स्मृति इरानी कार्यकर्ताओं के साथ सुनेंगी ‘मन की बात’
- बड़ी खबर: अवैध रूप से संचालित मदरसे में छापा, बाल अधिकार संरक्षण आयोग की अध्यक्ष ने टीम के साथ दी दबिश, 8 बच्ची और 18 बच्चे बरामद
- उत्तराखंड में खुलेगा समृद्धि का द्वार: CM धामी ने समग्र शिक्षा, पेयजल और कनेक्टिविटी के लिए स्वीकृत किए अरबों रुपए
- रोज इस्तेमाल करते हैं रूमाल तो कितने दिन में धोना चाहिए? जानें बैक्टीरिया से बचने और सफाई का सही तरीका

