Rajasthan News: पाली से जोधपुर की ओर आ रहे एक ट्रक में रविवार को अचानक आग लग गई। ट्रक में परचून का सामान भरा हुआ था, जिससे आग तेजी से फैलने लगी। हालांकि, ड्राइवर की सूझबूझ और साहसिक फैसले ने एक बड़े हादसे को टाल दिया।
आग लगते ही ड्राइवर ने सतर्कता दिखाई और ट्रक को शहर से बाहर हाईवे की ओर मोड़ दिया। वह ट्रक को झालामंड चौराहे से गोरा होटल होते हुए पाबूपुरा तक ले गया, ताकि किसी भी प्रकार की जनहानि न हो।

सड़क पर मची अफरा-तफरी, दमकल ने पाया काबू
जलते हुए ट्रक को देखकर सड़क पर चल रहे अन्य वाहन चालक घबरा गए और उसके पीछे-पीछे चलने लगे, जिससे सड़क पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। इसी दौरान, कुड़ी थाने की सब-इंस्पेक्टर शिमला चौधरी मौके से गुजर रही थीं। उन्होंने माइक पर अनाउंसमेंट कर लोगों को दूर हटाया और दमकल कर्मियों को सहायता प्रदान की। स्थानीय लोगों के पानी के ट्रैक्टर और दमकल की मदद से आग पर काबू पा लिया गया।
धू-धू कर जल गया ट्रक, बड़ा नुकसान
जोधपुर के डांगियावास बाईपास पर पाबूपुरा के पास ट्रक में आग की लपटें इतनी तेज थीं कि उठता हुआ धुआं कई किलोमीटर दूर से दिखाई दे रहा था। देखते ही देखते ट्रक धू-धू कर जलने लगा और परचून का सामान पूरी तरह राख हो गया।
ड्राइवर की बहादुरी की सराहना
ट्रक चालक ने समझदारी दिखाते हुए ट्रक को रिहायशी इलाके से दूर ले जाकर रोका, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। स्थानीय लोगों ने उसकी इस बहादुरी की जमकर तारीफ की। हालाँकि, आग से ट्रक को भारी नुकसान हुआ, लेकिन कोई जनहानि नहीं हुई, जो सबसे राहत की बात रही।
पढ़ें ये खबरें
- रायखेड़ा अदानी पावर प्लांट में बलवा: बिहार और छत्तीसगढ़ के मजदूरों में झड़प, पथराव में TI घायल, सरपंच की गाड़ी में भी तोड़फोड़, मौके पर भारी पुलिस बल तैनात
- बच्चों के बीच हो रही थी हाथापाई, छुड़ाने पहुंचे बुजुर्ग की नीचे गिरते ही मौत, भतीजे को हिरासत में लेकर जांच में जुटी पुलिस
- एक दिन की मासूम के गले पर निशान और मुंह से खून… नवजात की मौत पर मचा हड़कंप; पीएम में गला घोंटने की आशंका!
- CG में भीषण सड़क हादसा: खड़े ट्रक से टकराई बाइक, पिता और 12 साल के बेटे की मौत, 8 वर्षीय बच्चा गंभीर
- यूपी-उत्तराखंड के युवाओं के लिए अग्निवीर बनने का सुनहरा मौका! कल से महाभर्ती शुरू; चेक करें अपने जिले की तारीख-जरूरी गाइडलाइन्स
