Rajasthan News: ACB की बड़ी कार्रवाई; ASI और दलाल 50 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तारराजस्थान में भ्रष्टाचार के खिलाफ एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की मुहिम जारी है। बुधवार को जयपुर में ACB ने एक और बड़ी कार्रवाई करते हुए खोह नागोरियान थाने के ASI और एक दलाल को 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया। गिरफ्तार किए गए ASI की पहचान बलबीर सिंह के रूप में हुई है, जबकि दलाल का नाम केशव सिंह है।

आरोपी नहीं बनाने के लिए मांगी थी रिश्वत
जानकारी के मुताबिक, ASI बलबीर सिंह ने एक व्यक्ति से मुकदमे में आरोपी नहीं बनाने के बदले रिश्वत की मांग की थी। उसने यह रिश्वत अपने दलाल के जरिए ली। शिकायत मिलने के बाद ACB ने मामले की जांच की और बुधवार को ट्रैप कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया।
1 लाख की रिश्वत मांग, 50 हजार लेते हुए पकड़े गए
शिकायतकर्ता ने बताया कि एएसआई और दलाल ने उसे और उसके भाई को मुकदमे में आरोपी नहीं बनाने के लिए 1 लाख रुपये की मांग की थी। शिकायत पर कार्रवाई करते हुए ACB ने 50 हजार रुपये लेते समय दोनों को पकड़ लिया।
एएसआई के घर से 1.82 लाख रुपये जब्त
ACB की जांच के दौरान ASI बलबीर सिंह के सरकारी आवास से 1.82 लाख रुपये बरामद हुए, जिनका वह संतोषजनक जवाब नहीं दे सका। अब ACB दोनों आरोपियों से गहन पूछताछ कर आगे की कार्रवाई में जुटी है।
पढ़ें ये खबरें भी
- ChatGPT हुआ और स्मार्ट, अब AI से अपना टेस्ट और रेस्टोरेंट भी खोजें…
- नाव की व्यवस्था करवा दीजिए ब्रजेश पाठक जी! CHC में भरा घुटनों तक पानी, मरीजों का हाल-बेहाल, बारिश में बहा योगी सरकार का विकास
- बीजेपी का कांग्रेस पर तीखा हमला, वंदे मातरम के अपमान पर राहुल-सोनिया मांगें माफी
- सांसद बताएंगे 27 का मूड! नितिन नबीन का वन-टू-वन फीडबैक अभियान, कमजोर सीटों और नाराजगी की होगी पहचान
- 2 घंटे देश के नाम: दिल्ली के स्पेशलिस्ट डॉक्टरों का ऐलान; हर हफ्ते 2 घंटे गरीबों को फ्री सलाह देंगे

