Rajasthan News: राजस्थान के दौसा जिले में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने एक और भ्रष्ट पुलिसकर्मी को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा। एसीबी की टीम ने मानपुर थाने में तैनात हेड कांस्टेबल अजीत सिंह को 10 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया। यह कार्रवाई जयपुर से आई एसीबी टीम ने गुरुवार को अंजाम दी। फिलहाल एसीबी की टीम गिरफ्तार कांस्टेबल से पूछताछ कर रही है।

FIR से नाम हटाने के लिए मांगी थी रिश्वत
मिली जानकारी के अनुसार, हेड कांस्टेबल अजीत सिंह ने एक आरोपी का नाम एफआईआर से हटाने के बदले 20 हजार रुपये की रिश्वत की मांग की थी। जब आरोपी ने इसकी शिकायत एसीबी से की, तो मामले की जांच-पड़ताल के बाद टीम ने सत्यापन किया और रिश्वत लेते हुए कांस्टेबल को रंगे हाथों पकड़ लिया।
गिरफ्तार कांस्टेबल से जारी है पूछताछ
इस कार्रवाई का नेतृत्व एएसपी पुष्पेंद्र राठौड़ कर रहे थे। राठौड़ ने बताया कि कांस्टेबल से पूछताछ की जा रही है और अगर जरूरत पड़ी तो उसके घर और अन्य ठिकानों पर भी तलाशी ली जाएगी। ACB टीम आगे की जांच में जुटी है।
पढ़ें ये खबरें भी
- ‘चुनाव आयोग को नींद की गोली खिलाकर आए हैं भाजपाई’, फतेहपुर घटना को लेकर अखिलेश का तीखा हमला
- सर्जन्स के महाकुंभ BASICON 2026 की शुरुआत, पटना में रोबोट और दूरबीन विधि से होंगे ऑपरेशन, जानें कैसे
- 5 बैगा बच्चों की मौत का मामला: कांग्रेस का जांच दल पहुंचा प्रभावित गांव, सरकार पर उठाए सवाल
- CG News : तालाब में मिली 14 साल के बच्चे की लाश, गांव में फैली सनसनी
- Anjali Arora Legal Notice: कानपुर इवेंट विवाद में फंसीं अंजलि अरोड़ा, आयोजकों ने भेजा 1.20 करोड़ का लीगल नोटिस
