Rajasthan News: राजस्थान के जैसलमेर जिले में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने भ्रष्टाचार के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई की है। शनिवार सुबह खेतोलाई प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC) में 1700 रुपये की रिश्वत लेते हुए एक व्यक्ति को रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया। आरोपी कपिल विश्नोई, डाटा एंट्री ऑपरेटर शारदा विश्नोई का पति बताया जा रहा है।

रिश्वत टीए-डीए राशि स्वीकृत करने के लिए मांगी गई थी
सूत्रों के अनुसार, डाटा एंट्री ऑपरेटर शारदा विश्नोई ने एक आशा सहयोगिनी से उसके टीए-डीए की राशि स्वीकृत करने के बदले रिश्वत मांगी थी। इसकी शिकायत ACB जैसलमेर इकाई को मिली थी। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि बिलों को वेरीफाई कर कंप्यूटर में अपलोड करने और भुगतान जारी करने के एवज में 1700 रुपये की मांग की जा रही थी।
रंगे हाथों हुई गिरफ्तारी, शारदा विश्नोई फरार
शिकायत की पुष्टि के बाद, शनिवार सुबह ACB के ASP नरपतचंद के नेतृत्व में टीम ने कार्रवाई की और कपिल विश्नोई (27) को रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार कर लिया। हालांकि, मुख्य आरोपी डाटा एंट्री ऑपरेटर शारदा विश्नोई अभी फरार है और उसकी तलाश जारी है।
पूछताछ जारी, भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज
एसीबी के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने बताया कि इस मामले में एसीबी की अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस स्मिता श्रीवास्तव के सुपरविजन में पूछताछ जारी है। भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
पढ़ें ये खबरें
- सीकर से फलौदी जाने थे 690 पुलिसकर्मी, 50 ने कटवाई ड्यूटी; अब होगी कार्रवाई
- UP PET Exam: परीक्षार्थियों के लिए चलेंगी स्पेशल ट्रेन और अतिरिक्त बसें, चेक करें रूट
- Jharkhand Top News: उड़ान योजना से लेकर ED की कार्रवाई और रेलवे अपडेट और तक, भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक,एक क्लिक में पढ़ें दिन भर की बड़ी ख़बरें
- Koffee With Karan 9: करण जौहर से बातचीत बंद हुई तो बढ़ गया जाह्नवी कपूर का वजन, एक्ट्रेस ने किया मजेदार खुलासा
- इंस्टाग्राम पर इश्क, शादी का वादा, फिर धोखा: तीन बार गर्भपात का आरोप, अब अश्लील वीडियो वायरल कर गोली मारने की दी धमकी
