Rajasthan News: राजस्थान में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने पीडब्ल्यूडी इंजीनियर दीपक मित्तल के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति मामले में बड़ी कार्रवाई की है। जोधपुर में कार्यरत इस इंजीनियर के ठिकानों पर शुक्रवार सुबह ACB ने छापेमारी की। जयपुर, जोधपुर, उदयपुर और फरीदाबाद में एक साथ कई ठिकानों पर रेड डाली गई। जांच में खुलासा हुआ है कि मित्तल ने जयपुर, उदयपुर और अजमेर में करोड़ों की कीमत के कुल 16 प्लॉट खरीदे हैं।

कई ठिकानों पर हुई छापेमारी
ACB की टीम ने जोधपुर स्थित कार्यालय और आवास के साथ जयपुर के बरकत नगर स्थित मकान पर भी छापा मारा। उदयपुर के रीको कार्यालय और कलड़वास स्थित 9 ठिकानों पर भी छानबीन की गई। इसके अलावा मित्तल के भाई के फरीदाबाद स्थित मकान पर भी कार्रवाई की गई। शुरुआती जांच में सामने आया है कि अभियंता की संपत्ति 4 करोड़ 2 लाख 14 हजार 395 रुपये आंकी गई है, जो उनकी आय से दोगुनी अधिक है।
जोधपुर में हाल ही में हुई थी पोस्टिंग
ACB डीआईजी हरेंद्र सिंह महावार के निर्देशन में यह कार्रवाई की जा रही है। खास बात यह है कि दीपक मित्तल की पोस्टिंग जोधपुर में महज 15 दिन पहले ही हुई थी। वह शहर के कुड़ी क्षेत्र में किराए के मकान में रह रहा था। ACB की टीम ने ऑफिस के साथ आवास से भी कई महत्वपूर्ण दस्तावेज जब्त किए हैं।
पढ़ें ये खबरें
- RSS जुलूस के रास्ते पर बैठीं महिलाएं, धार्मिक स्थल के सामने हुआ पथराव, पुलिस ने किया लाठीचार्ज
- MP में नर्मदा किनारे लावारिस मिले सैकड़ों वोटर आईडी कार्ड: राऊ विधानसभा से जुड़े हैं दस्तावेज, कांग्रेस ने जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग
- हाइवे पर मौत से सामनाः NH-19 पर कंटेनर से टकराकर पुलिस टीम की कार पलटी, कार सवार का हाल देख चीख पड़े लोग
- यमुना में सफेद जहरीला झाग फिर दिखने लगा: छठ से पहले मोटी परत जमी, रेखा सरकार के सफाई अभियान पर AAP ने उठाया सवाल
- 6 महीने में 23 मौत की सजा सुनाने वाले जज का ट्रांसफर, मुजफ्फरनगर से फैमिली कोर्ट में हुई नियुक्ति
