Rajasthan News: राजस्थान के बहुचर्चित कन्हैयालाल हत्याकांड मामले में आरोपी जावेद को कोर्ट से जमानत मिल गई है। बता दें कि गुरुवार को हाई कोर्ट की खंडपीठ में इस मामले पर सुनवाई हुए जिसके बाद आरोपी जावेद को दो लाख रुपए के जमानत मुचलके व एक लाख राशि की सशर्त जमानत दी गई।

कन्हैयालाल हत्याकांड से जुड़े आरोपी जावेद को केन्द्रीय जांच एजेंसी यानी NIA ने गिरफ्तार किया था। जावेद पर आरोप था कि उसने कन्हैयालाल की हत्या वाले दिन रेकी की थी। मगर एनएआईए साबित नहीं कर पायी कि जावेद ने रेकी की थी।
बता दें कि बीते साल राजस्थान विधानसभा चुनाव के वक्त पीएम मोदी ने भी एक रैली में उदयपुर में कन्हैयालाल हत्याकांड का जिक्र किया था। उन्होंने तत्कालीन कांग्रेस सरकार पर निशाना साधते हुए कहा था कि वह आतंकियों से सहानुभूति रखने वाली सरकार थी।
28 जून, 2022 को उदयपुर में कन्हैयालाल टेलर की हत्या कर सोशल मीडिया पर उसका वीडियो वायरल कर दिया गया था। इस मामले में एनआईए ने जांच करते हुए रियाज अत्तारी, गौस मोहम्मद सहित अन्य को गिरफ्तार कर एनआईए अदालत में आरोप पत्र पेश किया था। बता दें कि इससे पूर्व में आरोपी फरहाद मोहम्मद को भी जमानत मिल चुकी है। वहीं पाक निवासी आरोपी सलमान और अबू इब्राहिम अब भी फरार है।
पढ़ें ये खबरें भी
- लश्कर कमांडर हाशिम मूसा ढेर: भारतीय सेना ने पहलगाम आतंकी हमले का बदला लिया, ₹20 लाख का इनामी था
- बाल धोने के बाद भी अगले दिन चिपचिपे क्यों लगते हैं? Shampoo से ज्यादा इन गलतियों पर दें ध्यान
- परिवार पर जानलेवा हमला, जातिसूचक गाली-गलौज के बाद मारपीट में पांच लोग गंभीर रूप से घायल
- सप्लीमेंट्री पास किए बिना फर्जी मार्कशीट से दाखिला! DAVV का बड़ा फर्जीवाड़ा उजागर; रिजल्ट रुका तो खुद ही पहुंची CM हेल्पलाइन
- HTET 2026: हरियाणा में इसी साल होगी शिक्षक पात्रता परीक्षा, बोर्ड ने दी बड़ी अपडेट


