Rajasthan News: राजस्थान में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। दौसा जिले के बांदीकुई में प्रशासन ने रातों-रात कार्रवाई करते हुए अवैध कब्जे को ध्वस्त कर दिया। गुढ़ा रोड स्थित राम मंदिर के पास तलाई पर कुछ दबंगों द्वारा पक्के निर्माण का प्रयास किया जा रहा था, जिसे प्रशासन ने समय रहते रोक दिया।

प्रशासन और पुलिस ने संभाला मोर्चा
बांदीकुई एसडीएम रामसिंह राजावत ने मामले का संज्ञान लेते हुए तहसीलदार राजेश सैनी और अन्य अधिकारियों को कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके बाद प्रशासन की टीम रात करीब 10 बजे मौके पर पहुंची और अवैध निर्माण को ध्वस्त करने की कार्रवाई शुरू कर दी।
सूचना मिलते ही भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा। प्रशासन ने निर्माणाधीन जगह पर मौजूद उपकरण जब्त कर लिए और अवैध निर्माण को पूरी तरह से नष्ट कर दिया।
ग्रामीणों ने की थी शिकायत, दबंग मौके से फरार
ग्रामीणों ने बताया कि कई दिनों से तलाई में मिट्टी भरकर अवैध अतिक्रमण की कोशिश की जा रही थी। इसको लेकर जिला कलेक्टर से शिकायत की गई, जिसके बाद प्रशासन ने तुरंत सख्त एक्शन लिया।
जब प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची तो दबंग फरार हो गए। वे पक्के निर्माण की तैयारी कर रहे थे, लेकिन प्रशासन की तत्परता से उनके मंसूबों पर पानी फिर गया।
अवैध अतिक्रमण पर आगे भी जारी रहेगा एक्शन
प्रशासन ने साफ कर दिया है कि दौसा जिले में अवैध कब्जों को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। भविष्य में भी इस तरह की कार्रवाइयां जारी रहेंगी और अतिक्रमण करने वालों पर सख्त कदम उठाए जाएंगे।
पढ़ें ये खबरें
- रुद्रपुर पहुंची कांग्रेस की ‘न्याय यात्रा’: कुमारी सैलजा संग जुटे दिग्गज, गंभीर आरोपों से गरमाई प्रदेश की राजनीति
- 8वीं मंजिल से गिरने से युवती की मौत, नोएडा से बॉयफ्रेंड के साथ आई थी इंदौर, युवक हिरासत में
- काशी पहुंचे रक्षा मंत्री: संकट मोचन दरबार में माथा टेक मांगी मन्नत, तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल
- केन-बेतवा लिंक परियोजना के विस्थापितो ने घेरा पन्ना कलेक्ट्रेट, उमंग सिंघार ने उठाया मुआवजे का मुद्दा
- पुलिस की तत्परता से 12 घंटे में मिली लापता दो सगी बहनें, मां की आंखों में छलके खुशी के आंसू
