Rajasthan News: झालरापाटन के प्रसिद्ध कृष्ण धाम, भगवान द्वारकाधीश मंदिर में अन्नकूट महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर भगवान द्वारकाधीश को 32 तरह की सब्जियों और देसी घी से बने 56 प्रकार के व्यंजनों का भोग अर्पित किया गया, जिसके बाद उनकी विशेष आरती की गई। पुष्टि भक्ति सत्संग समिति द्वारा आयोजित इस महोत्सव में भगवान की छप्पन भोग झांकी सजाई गई, जो भक्तों के लिए आकर्षण का केंद्र रही।

कार्यक्रम में झालावाड़ जिला और पड़ोसी राज्य मध्य प्रदेश से भी सैकड़ों कृष्ण भक्त शामिल हुए। अन्नकूट और छप्पन भोग की झांकी के दर्शन करने के लिए शुक्रवार रात तक भक्तों की भीड़ उमड़ती रही।
द्वारकाधीश मंदिर समिति के पदाधिकारी रविराज पाटीदार ने बताया कि समिति पिछले 35 वर्षों से दीपावली के बाद अन्नकूट और छप्पन भोग महोत्सव का आयोजन करती आ रही है। इस बार भगवान द्वारकाधीश को 11 पीपा देसी घी से बने प्रसाद और 32 प्रकार की सब्जियों सहित 56 विभिन्न व्यंजनों का भोग लगाया गया, जिसमें दूध-मावा की मिठाइयां, ऋतु के फल, सूखे मेवे, और विभिन्न सब्जियों को शामिल किया गया।
इस आयोजन में जिला कलेक्टर अजय सिंह राठौड़, जिला न्यायाधीश सिया रघुनाथ दान और अन्य उच्च अधिकारी व जनप्रतिनिधि भी शामिल हुए। उन्होंने भगवान का दर्शन कर आशीर्वाद लिया। समिति द्वारा मंदिर परिसर में महाप्रसादी का भी आयोजन किया गया, जहां देर रात तक भक्तों ने प्रसादी का आनंद लिया।
पढ़ें ये खबरें भी
- IPS अंकिता शर्मा के समर्थन में भाजपा विधायक, कहा- देशभर में 100 से अधिक महिलाओं ने विजयदशमी पर की हर्ष फायरिंग, आईजी यादव के बयान पर जताई आपत्ति
- बिहार MLC चुनाव: मतदान के बीच अनंत सिंह के आवास पर मन रहा जीत का जश्न, अनुज सिंह को दिया है समर्थन
- एक छोटा सा कपूर और वास्तुदोष का परमानेंट इलाज! जानें वो गुप्त तरीका जो कोई नहीं बताता
- पहले FIR नहीं, अब पेंशन-रिटायरमेंट बेनिफिट्स मिलेंगे; कैश कांड के आरोपी जज यशवंत वर्मा को लोकसभा से भी राहत देने की तैयारी !
- अक्षरा सिंह से माफी के बाद फिर आमने-सामने पवन और ज्योति सिंह, जानिए पुरानी शादी, तलाक की अर्जी और ताजा विवाद का पूरा सच

