Rajasthan News: कोटा में कोचिंग छात्रों के आत्महत्या के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। कोचिंग बिल पर जारी विवाद के बीच मंगलवार को एक और छात्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक छात्र बिहार निवासी हर्षराज शंकर था, जो NEET की तैयारी कर रहा था।

फांसी लगाकर दी जान
जानकारी के अनुसार, हर्षराज शंकर जवाहर नगर थाना क्षेत्र में रहकर कोचिंग कर रहा था। मंगलवार को उसने अपने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही जवाहर थाना पुलिस मौके पर पहुंची, शव को कब्जे में लिया और अस्पताल की मोर्चरी में भेज दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
कोचिंग बिल पर जारी है विवाद
इस आत्महत्या की घटना ने राजस्थान कोचिंग बिल पर चल रही बहस को और तेज कर दिया है। कोचिंग छात्रों के मानसिक स्वास्थ्य और उनकी सुरक्षा को लेकर लंबे समय से चर्चा हो रही है। सोमवार को राजस्थान विधानसभा के बजट सत्र के अंतिम दिन भी ‘राजस्थान कोचिंग सेंटर विधेयक, 2025′ पास नहीं हो सका, जिसके बाद इसे प्रवर समिति (Select Committee) के पास भेज दिया गया।
पढ़ें ये खबरें
- शंभू रेलवे ब्लास्ट केस में बड़ा खुलासा! NIA ने 6 आरोपियों के खिलाफ दाखिल की चार्जशीट, पाकिस्तान कनेक्शन का दावा
- चीन के बांध के जवाब में बन रहे प्रोजेक्ट का विरोध : अरुणाचल में भीड़ ने NHPC ऑफिस-थाना फूँका, BJP अध्यक्ष के घर पर भी हमला
- बस्ती में पैड़ा वाले बाबा गोविंद दास ने फेसबुक लाइव में खाया जहरीला पदार्थ? हालत गंभीर, हायर सेंटर रेफर
- राजकोट मंडल में दोहरीकरण कार्य के कारण 4 नवंबर तक रद्द और डायवर्ट रहेंगी ट्रेनें
- काल निगल गया जिंदगीः घर से दोस्तों के साथ खेलने के लिए निकला, कुछ देर बाद आई मौत की खबर, जानिए कैसे घटी घटना…
