Rajasthan News: शिक्षा नगरी कोटा में बुधवार रात एक और कोचिंग छात्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. मृतक छात्र की पहचान 21 वर्षीय परशुराम के रूप में हुई, जो उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले का निवासी था.

बुधवार रात 11:30 बजे मकान मालिक अनूप कुमार ने पुलिस कंट्रोल रूम को घटना की सूचना दी. पुलिस उप अधीक्षक द्वितीय राजेश टेलर, थानाधिकारी जवाहर नगर हरिनारायण शर्मा और पुलिस जाप्ता की मौजूदगी में मृतक के शव को एमबीएस अस्पताल की मोर्चरी में शिफ्ट करवाया गया. आत्महत्या के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है. मामले की जांच जारी है.
जवाहर नगर थाने के सब इंस्पेक्टर गोपाल लाल बैरवा के अनुसार वह 1 हफ्ते पहले ही कोटा में शिफ्ट हुआ था. उसे आखरी बार कपड़े सुखाते मकान मालिक ने देखा था मगर बाद में जब वह नजर नहीं आया तब मकान मालिक ने उसके कमरे का दरवाजा खटखटाया. मगर, काफी देर बाद भी छात्र ने गेट नहीं खोला. तो मकान मालिक ने पुलिस को इसकी सूचना दे दी.
बता दें कि कोटा में आत्महत्या के मामले थमने का नाम नहीं रहे. इस साल अब तक 12 स्टूडेंट के सुसाइड के मामले सामने आ चुके हैं.
पढ़ें ये खबरें भी
- लश्कर कमांडर हाशिम मूसा ढेर: भारतीय सेना ने पहलगाम आतंकी हमले का बदला लिया, ₹20 लाख का इनामी था
- बाल धोने के बाद भी अगले दिन चिपचिपे क्यों लगते हैं? Shampoo से ज्यादा इन गलतियों पर दें ध्यान
- परिवार पर जानलेवा हमला, जातिसूचक गाली-गलौज के बाद मारपीट में पांच लोग गंभीर रूप से घायल
- सप्लीमेंट्री पास किए बिना फर्जी मार्कशीट से दाखिला! DAVV का बड़ा फर्जीवाड़ा उजागर; रिजल्ट रुका तो खुद ही पहुंची CM हेल्पलाइन
- HTET 2026: हरियाणा में इसी साल होगी शिक्षक पात्रता परीक्षा, बोर्ड ने दी बड़ी अपडेट


