Rajasthan News: महाराष्ट्र में चुनाव की घोषणा की संभावनाओं के बीच कांग्रेस ने राज्य के विभिन्न क्षेत्रों के लिए अपने वरिष्ठ पर्यवेक्षक नियुक्त कर दिए हैं. राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट को भी बड़ी जिम्मेदारी दी गई है.
कांग्रेस द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने एआईसीसी के वरिष्ठ पर्यवेक्षकों और राज्य चुनाव वरिष्ठ समन्वयकों की नियुक्ति की है. मुंबई और कोंकण, विदर्भ (अमरावती और नागपुर), मराठवाड़ा, पश्चिमी महाराष्ट्र, और उत्तर महाराष्ट्र के लिए वरिष्ठ पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की गई है.

आगामी महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों का बंटवारा किया है. राजस्थान के दो प्रमुख नेता, अशोक गहलोत और सचिन पायलट, को बड़ी जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं. अशोक गहलोत को जी परमेश्वर के साथ मिलकर मुंबई और कोंकण डिवीजन का वरिष्ठ पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है, जबकि सचिन पायलट और उत्तम कुमार रेड्डी को मराठवाड़ा डिवीजन का वरिष्ठ पर्यवेक्षक बनाया गया है.
पश्चिमी महाराष्ट्र डिवीजन की जिम्मेदारी छत्तीसगढ़ के विपक्ष नेता टी.एस. सिंह देव और कर्नाटक कांग्रेस के नेता एम.बी. पाटिल को दी गई है. उत्तर महाराष्ट्र की जिम्मेदारी सैयद नासिर हुसैन और डी. अनसूया सीताक्का को सौंपी गई है. इसके अलावा, दो अन्य नेताओं को राज्य चुनाव के वरिष्ठ समन्वयक के रूप में नियुक्त किया गया है, जिनमें राज्यसभा सांसद मुकुल वासनिक और एआईसीसी महासचिव अविनाश पांडे शामिल हैं.
पढ़ें ये खबरें भी
- Jharkhand Weather Update: बंगाल की खाड़ी में बन रहा चक्रवात, 27 अक्टूबर से बदलेगा झारखंड का मौसम, 28-29 को भारी बारिश का अलर्ट
- ‘व्हाट्सएप चैट के आधार पर दोषी नहीं ठहराया जा सकता’, हत्या के मामले में व्यक्ति को बरी किया
- उत्तराखंड में कूड़ा फैलाने वालों पर कसेगा शिकंजा, पर्यटन स्थलों पर भी लागू होंगे नियम, सीएस ने दिया निर्देश
- नेहा बोरा को दिल्ली हाई कोर्ट से झटका, ‘पीस बॉन्ड’ भरने के खिलाफ की थी अपील ; याचिका खारिज
- हार के डर से भाजपा…विधान परिषद चुनाव में वोटिंग को लेकर अखिलेश यादव ने लगाया बड़ा आरोप, जानिए ऐसा क्या कह गए सपा सुप्रीमो

