Rajasthan News: राजस्थान विधानसभा के बजट सत्र के बीच आज मंगलवार को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक आयोजित की जाएगी। यह बैठक शाम 4:00 बजे मुख्यमंत्री कार्यालय में होगी, जिसमें कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर चर्चा के बाद मंजूरी मिलने की संभावना है। इससे पहले दोपहर 12:00 बजे राजस्थान सरपंच संघ की ओर से मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का स्वागत और अभिनंदन किया जाएगा।

कैबिनेट बैठक में महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर निर्णय संभव
हालांकि, अभी तक बैठक का आधिकारिक एजेंडा जारी नहीं किया गया है, लेकिन इसे विधानसभा सत्र के बीच हो रही एक अहम बैठक माना जा रहा है। खासतौर पर यह सिर्फ कैबिनेट बैठक होगी, मंत्रिपरिषद की बैठक इसमें शामिल नहीं है। अनुमान लगाया जा रहा है कि सरकार इस बैठक में विधानसभा में प्रस्तुत किए जाने वाले विधेयकों को मंजूरी दे सकती है। इसके अलावा, विभिन्न विभागों के प्रस्तावों पर भी मुहर लग सकती है।
धर्मांतरण रोकथाम विधेयक
इस कैबिनेट बैठक में धर्मांतरण रोकथाम विधेयक के प्रारूप को स्वीकृति मिलने की संभावना है। इसके अलावा, सहकारिता समितियों के लिए नए प्रावधान, टाउनशिप पॉलिसी, युवा नीति और सेवा नियमों में संशोधन से जुड़े मुद्दों पर भी चर्चा हो सकती है। साथ ही, आगामी राज्य बजट से संबंधित विषयों पर भी मंथन किया जाएगा। हाल ही में बजट सुझाव बैठक में आए सुझावों को भी इस चर्चा में शामिल किए जाने की संभावना है। केंद्र सरकार का बजट पेश होने के बाद अब सभी की निगाहें राजस्थान सरकार के आगामी बजट पर टिकी हुई हैं। यह मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा सरकार के पहले कार्यकाल का दूसरा पूर्ण बजट होगा।
सरपंच संघ करेगा मुख्यमंत्री का सम्मान
कैबिनेट बैठक से पहले दोपहर 12:00 बजे राजस्थान सरपंच संघ मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का अभिनंदन करेगा। संघ के प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर गढ़वाल ने बताया कि जयपुर में पंचायतीराज सशक्तिकरण एवं अभिनंदन समारोह आयोजित किया जाएगा, जिसमें निवर्तमान सरपंच, नव नियुक्त प्रशासक और बड़ी संख्या में पंचायत राज के जनप्रतिनिधि शामिल होंगे।
संघ के मुख्य प्रवक्ता रफीक पठान ने बताया कि हाल ही में राज्य सरकार ने उन सरपंचों को प्रशासक नियुक्त करने का निर्णय लिया, जिनका कार्यकाल समाप्त हो चुका था। इस फैसले से प्रदेशभर के सरपंचों और वार्ड पंचों में उत्साह है। इस अवसर पर नव नियुक्त प्रशासक मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के प्रति आभार प्रकट करेंगे।
पढ़ें ये खबरें
- जे.आर. दानी विद्यालय में प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन, 10वीं-12वीं में 85 प्रतिशत से अधिक अंक लाने वाले 75 विद्यार्थियों को मिला प्रमाण पत्र और 5-5 हजार रुपये का चेक
- ममता बनर्जी का दावा: शुभेंदु अधिकारी ने दी घर में नजरबंद करने की धमकी, जनगणना-NRC पर भी उठाए सवाल
- टेलीग्राम पर ‘रेटिंग’ का खेल! 15 राज्यों में 35 करोड़ का अंतरराष्ट्रीय साइबर फ्रॉड, जानिए कैसे चलता था नेटवर्क
- Today’s Top News: Domino’s Pizza समेत कई प्रतिष्ठानों के लाइसेंस निलंबित, कियोस्क के जरिए ग्रामीणों से करोड़ों रुपये की ठगी, CG के राजेश दवे बने भारतीय महिला टी20 टीम के मैनेजर, 2 करोड़ के गांजे के साथ 5 तस्कर गिरफ्तार, नौकरी का झांसा देकर महिला से गैंगरेप… पढ़ें दिनभर की प्रमुख खबरें
- Haryana Top News : हरियाणा में ₹66 हजार करोड़ से ज्यादा के निवेश प्रस्ताव, मुंबई में CM सैनी का बड़ा रोडशो, हरियाणा में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल जारी, सरकार ने दी सख्त चेतावनी समेत दिनभर की बड़ी खबरों पर एक नजर….

