Rajasthan News: 15 मार्च की तड़के हुई एटीएम लूट से जुड़ी बड़ी जानकारी सामने आई है। बदमाशों ने गैस कटर से एटीएम मशीन काटकर 37 लाख रुपये की नकदी लूट ली। लूट की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और सीसीटीवी फुटेज की जांच शुरू कर दी गई है।

इस तरह हुई लूट?
घटना रात 3:11 बजे झुंझुनूं के रोड नंबर तीन पर स्थित एटीएम में हुई। बदमाश सफेद रंग की कार में आए और गैस कटर की मदद से एटीएम मशीन को काट डाला। 13 मार्च को एटीएम में 39 लाख रुपये से ज्यादा कैश डाला गया था। लूट के वक्त मशीन में 500 और 100 रुपये के नोट मौजूद थे। गैस कटर से काटते समय दो गड्डियां जल गईं, जिन्हें बदमाश मौके पर ही छोड़कर भाग निकले।
CCTV फुटेज से मिली अहम जानकारी
पुलिस को एक सीसीटीवी फुटेज मिला है, जिसमें संदिग्ध सफेद रंग की कार गुढ़ा मोड़ से आती दिख रही है। कार 11-12 मिनट तक एटीएम के सामने खड़ी रही, उसी दौरान एटीएम काटकर लूटपाट की गई। वारदात के बाद कार बगड़ रोड की तरफ फरार हो गई।
पुलिस जांच में तेजी
पुलिस एटीएम में कैश डालने वाली कंपनी के कर्मचारियों से पूछताछ कर रही है। आसपास के सभी CCTV फुटेज खंगाले जा रहे हैं ताकि बदमाशों की पहचान हो सके। सफेद कार का रजिस्ट्रेशन नंबर ट्रेस करने की कोशिश जारी है।
पढ़ें ये खबरें
- रुद्रपुर पहुंची कांग्रेस की ‘न्याय यात्रा’: कुमारी सैलजा संग जुटे दिग्गज, गंभीर आरोपों से गरमाई प्रदेश की राजनीति
- 8वीं मंजिल से गिरने से युवती की मौत, नोएडा से बॉयफ्रेंड के साथ आई थी इंदौर, युवक हिरासत में
- काशी पहुंचे रक्षा मंत्री: संकट मोचन दरबार में माथा टेक मांगी मन्नत, तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल
- केन-बेतवा लिंक परियोजना के विस्थापितो ने घेरा पन्ना कलेक्ट्रेट, उमंग सिंघार ने उठाया मुआवजे का मुद्दा
- पुलिस की तत्परता से 12 घंटे में मिली लापता दो सगी बहनें, मां की आंखों में छलके खुशी के आंसू
