Rajasthan News: राजस्थान में निवेश को बढ़ावा देने के लिए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने ‘राइजिंग राजस्थान ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट 2024’ के तहत जर्मनी का दौरा किया। म्यूनिख में बवेरिया राज्य के चांसलरी प्रमुख डॉ. फ्लोरियन हरमन से मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री ने जर्मनी को समिट का ‘पार्टनर कंट्री’ बनने का निमंत्रण दिया और नीमराणा के जापानी निवेश क्षेत्र की तर्ज पर जर्मन कंपनियों के लिए एक विशेष निवेश क्षेत्र स्थापित करने की पेशकश की।
मुख्यमंत्री ने बवेरिया और राजस्थान के बीच ‘सिस्टर पार्टनरशिप’ का प्रस्ताव रखा, जिसमें विशेष रूप से अक्षय ऊर्जा के क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने पर जोर दिया जाएगा। उन्होंने बवेरिया का एक कार्यालय राजस्थान में स्थापित करने का अनुरोध किया, जिससे निवेश आकर्षित किया जा सके। इसके अलावा, दोनों राज्यों के बीच स्किल्ड मैन पावर की आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए साझेदारी पर चर्चा की गई।

मुख्यमंत्री ने जर्मनी को राजस्थान में हर तरह की सुविधा देने का वादा किया, ताकि जर्मन निवेशक राज्य में बेहतर तरीके से व्यापार कर सकें। उन्होंने जर्मन कंपनियों के साथ तकनीकी सहयोग और निवेश के अवसरों पर गहन चर्चा की।
दौरे के दौरान प्रतिनिधिमंडल ने डॉयचेस म्यूजियम का दौरा किया और जयपुर के अल्बर्ट हॉल म्यूजियम के साथ सांस्कृतिक और ऐतिहासिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए सहयोग पर बातचीत की। साथ ही, जर्मनी की अग्रणी ऊर्जा कंपनी एसएफसी एनर्जी एजी को राजस्थान में निवेश के लिए आमंत्रित किया गया।
‘राइजिंग राजस्थान ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट 2024’ का आयोजन 9-11 दिसंबर को जयपुर में होगा, जिसका उद्देश्य वैश्विक और घरेलू निवेशकों को राज्य में निवेश करने के लिए प्रोत्साहित करना है।
पढ़ें ये खबरें भी
- Jharkhand Weather Update: बंगाल की खाड़ी में बन रहा चक्रवात, 27 अक्टूबर से बदलेगा झारखंड का मौसम, 28-29 को भारी बारिश का अलर्ट
- ‘व्हाट्सएप चैट के आधार पर दोषी नहीं ठहराया जा सकता’, हत्या के मामले में व्यक्ति को किया बरी
- उत्तराखंड में कूड़ा फैलाने वालों पर कसेगा शिकंजा, पर्यटन स्थलों पर भी लागू होंगे नियम, सीएस ने दिया निर्देश
- नेहा बोरा को दिल्ली हाई कोर्ट से झटका, ‘पीस बॉन्ड’ भरने के खिलाफ की थी अपील ; याचिका खारिज
- हार के डर से भाजपा…विधान परिषद चुनाव में वोटिंग को लेकर अखिलेश यादव ने लगाया बड़ा आरोप, जानिए ऐसा क्या कह गए सपा सुप्रीमो

