Rajasthan News: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 2021 की सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा पर बयान दिया है। उन्होंने कहा कि एसआई भर्ती से संबंधित जांच के लिए एक कमेटी गठित की गई है, और अब कमेटी की रिपोर्ट का इंतजार है। इसी रिपोर्ट के आधार पर आगे का निर्णय लिया जाएगा।

शनिवार को भरतपुर के सर्किट हाउस में जनसुनवाई के दौरान कई अभ्यर्थियों ने एसआई भर्ती को रद्द करने की मांग करते हुए ज्ञापन सौंपा। भर्ती में फर्जीवाड़े के आरोपों के सवाल पर मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि इस मामले की जांच पूरी गंभीरता से की जा रही है, और कमेटी की रिपोर्ट आने के बाद ही अंतिम निर्णय लिया जाएगा।
जनसुनवाई के दौरान मुख्यमंत्री के सामने भरतपुर और डीग जिलों से बिजली, पानी, सड़क, और जमीन विवाद से जुड़ी कई समस्याएं आईं। मुख्यमंत्री ने पौने दो घंटे तक हर शिकायत को ध्यान से सुना और संबंधित अधिकारियों को तत्काल समाधान के निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री ने कहा कि अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि क्षेत्रीय समस्याओं का समाधान स्थानीय स्तर पर ही निर्धारित समय में किया जाए, ताकि लोगों को मुख्यालय तक आने की परेशानी न हो। उन्होंने रेवेन्यू विभाग के विवादों के समाधान के लिए बातचीत का रास्ता अपनाने पर भी जोर दिया। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को दशहरे की शुभकामनाएं देते हुए अन्याय पर न्याय की जीत का संदेश दिया।
पढ़ें ये खबरें भी
- राजनंदिनी हत्याकांड: CJM कोर्ट ने आरोपियों की न्यायिक रिमांड की खारिज, परिजनों ने कलेक्टर से लगाई न्याय की गुहार
- BJP प्रदेश प्रभारी का छत्तीसगढ़ दौरा : जहां राहुल गांधी का कार्यक्रम हुआ था अब वहीं स्मृति इरानी कार्यकर्ताओं के साथ सुनेंगी ‘मन की बात’
- बड़ी खबर: अवैध रूप से संचालित मदरसे में छापा, बाल अधिकार संरक्षण आयोग की अध्यक्ष ने टीम के साथ दी दबिश, 8 बच्ची और 18 बच्चे बरामद
- उत्तराखंड में खुलेगा समृद्धि का द्वार: CM धामी ने समग्र शिक्षा, पेयजल और कनेक्टिविटी के लिए स्वीकृत किए अरबों रुपए
- रोज इस्तेमाल करते हैं रूमाल तो कितने दिन में धोना चाहिए? जानें बैक्टीरिया से बचने और सफाई का सही तरीका

