Rajasthan News: राजस्थान के झालावाड़ मेडिकल कॉलेज में इंटर्नशिप कर रहे सात डॉक्टरों पर फाइनल ईयर के दो छात्रों से मारपीट करने का आरोप लगा है। झगड़े में घायल छात्रों का पुलिस ने मेडिकल परीक्षण कराया, जिसमें मारपीट की पुष्टि हुई। इसके बाद सातों डॉक्टरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया और पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

ढाबे पर कहासुनी के बाद हुई मारपीट
कोतवाली थाना प्रभारी रामकेश मीणा के अनुसार, झालावाड़ के कोटा रोड हाईवे पर स्थित एक ढाबे पर मेडिकल कॉलेज के फाइनल ईयर के छात्र देशराज चौधरी और रोहित जाखड़ चाय पीने गए थे। वहां उनकी एक इंटर्न डॉक्टर से किसी बात पर कहासुनी हो गई।
देशराज चौधरी ने डॉक्टर को शांत करने की कोशिश की, लेकिन मामला बिगड़ गया। इसके बाद इंटर्न डॉक्टर ने अपने छह अन्य साथियों को बुला लिया, और सातों ने मिलकर दोनों छात्रों की पिटाई कर दी। झगड़े में दोनों छात्र घायल हो गए।
पुलिस ने दर्ज किया मामला
पुलिस ने दोनों घायल छात्रों का मेडिकल परीक्षण करवाया और सातों आरोपी डॉक्टरों के खिलाफ मारपीट का केस दर्ज किया। पुलिस ने मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ. दीपक गुप्ता से इंटर्न डॉक्टरों के बयान दर्ज करने की अनुमति मांगी है।
डीन डॉ. दीपक गुप्ता ने बताया कि कोतवाली पुलिस की ओर से उन्हें एक आधिकारिक पत्र प्राप्त हुआ है, जिसमें मामले की जानकारी दी गई है। उन्होंने इस पत्र को कॉलेज के एकेडमिक हेड को सौंप दिया है।
पढ़ें ये खबरें
- मदन राठौड़ ने गहलोत के गधे-घोड़े वाले बयान पर दिया जवाब, कहा- अब किस मुंह से कर रहे बात?
- 132 करोड़ की लमती फीडर जलाशय परियोजना पर लगा ब्रेक, जल संसाधन विभाग ने किया टेंडर निरस्त, 108 परिवारों के विस्थापन और सिंचाई के दावों के बीच उलझा मामला
- UP में कानून सिर्फ कागज में चंगा! कोचिंग से लौटती छात्रा के साथ छेड़खानी, पिता ने विरोध किया तो जमकर पीटा, बाबा के राज में ऐसे आएगा ‘रामराज’?
- धनकुबेर अधिकारी पर ACB का शिकंजा और कसा: बैंक लॉकर से मिले ₹1.50 करोड़, दो और लॉकर खुलने बाकी
- इंदौर में बड़ा एक्शन: 2 लाख की घूस मांगकर फंस गए पटवारी साहब! कलेक्टर शिवम वर्मा के एक आदेश से मंचा हड़कंप
