Rajasthan News: राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने जयपुर स्थित मुख्यमंत्री आवास (8 सिविल लाइन) में धूमधाम से होली का उत्सव मनाया। इस मौके पर उन्होंने आमजन, पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं को विशेष रूप से आमंत्रित किया था, जिससे बड़ी संख्या में लोग उनके साथ होली खेलने पहुंचे।

मुख्यमंत्री के साथ उनकी पत्नी गीता शर्मा भी इस रंगोत्सव में शामिल हुईं और लोगों के साथ होली खेली। मुख्यमंत्री आवास पर उमड़ी भीड़ ने अबीर-गुलाल उड़ाकर होली का आनंद लिया। सीएम शर्मा के साथ होली खेलने का अवसर मिलने पर लोगों में खासा उत्साह देखा गया।
सुबह 9 बजे से शुरू हुआ होली उत्सव
मुख्यमंत्री आवास पर होली समारोह का आयोजन सुबह 9 बजे से शुरू हुआ, जो दोपहर 1 बजे तक चलता रहा। इस दौरान लगातार लोग मुख्यमंत्री से मिलते रहे और उनके साथ रंगों का त्योहार मनाया।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेशवासियों को होली की शुभकामनाएं देते हुए कहा, “उत्साह, उल्लास और उमंग का यह महापर्व सभी के जीवन में सुख, समृद्धि और खुशहाली के रंग भर दे। यही मेरी प्रार्थना है।”

यह रंगोत्सव मुख्यमंत्री निवास पर प्रेम, सौहार्द और सामाजिक समरसता का प्रतीक बन गया, जिसमें हर वर्ग के लोगों ने भाग लिया और खुशियों के रंगों में सराबोर हो गए।
पढ़ें ये खबरें
- रायखेड़ा अदानी पावर प्लांट में बलवा: बिहार और छत्तीसगढ़ के मजदूरों में झड़प, पथराव में TI घायल, सरपंच की गाड़ी में भी तोड़फोड़, मौके पर भारी पुलिस बल तैनात
- बच्चों के बीच हो रही थी हाथापाई, छुड़ाने पहुंचे बुजुर्ग की नीचे गिरते ही मौत, भतीजे को हिरासत में लेकर जांच में जुटी पुलिस
- एक दिन की मासूम के गले पर निशान और मुंह से खून… नवजात की मौत पर मचा हड़कंप; पीएम में गला घोंटने की आशंका!
- CG में भीषण सड़क हादसा: खड़े ट्रक से टकराई बाइक, पिता और 12 साल के बेटे की मौत, 8 वर्षीय बच्चा गंभीर
- यूपी-उत्तराखंड के युवाओं के लिए अग्निवीर बनने का सुनहरा मौका! कल से महाभर्ती शुरू; चेक करें अपने जिले की तारीख-जरूरी गाइडलाइन्स

