Rajasthan News: प्रदेश के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने आज भिलवाड़ा के कोटड़ी कस्बे में भगवान श्री चारभुजा नाथ के दर्शन कर देवनारायण गौशाला में गौ चिकित्सालय का लोकार्पण किया. इस दौरान उन्होंने विपक्षी पार्टियों पर पेपर लीक मामले में जुबानी हमला बोलते हुए कहा कि पेपर लीक मामले में हमारी सरकार ने अब तक 115 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है.

वहीं मुख्यमंत्री ने पेपर लीक कहा कि बजट सत्र में कई राजनेता कहते थे कि पेपर लीक में सरकार ने क्या किया? इसका मैं जवाब देता हूं कि हमने पेपर लीक में अब तक 115 लोगों से ज्यादा को पकड़ा है. इसमें छोटी मछलीयां ही नहीं बड़े मगरमच्छ भी पकड़े हैं. अभी हमारी सरकार में मगरमच्छ भी पकड़ना शुरू हो गया है. वे भी धीरे-धीरे सलाखों के पीछे आ रहे हैं. मैं तो जनता को यही विश्वास दिलाना चाहता हूं कि जिस प्रकार आपने प्रदेश में भाजपा की सरकार बनाई, आप चिंता मत करिए. एक-एक संकल्प पत्र को हम पूरा करेंगे.
साथ ही उन्होंने कहा कि जो सनातन धर्म व मुरली वाले को नहीं मानता है, वह मुझे नहीं लगता कि उनके मां-बाप की भी सेवा करता होगा. भगवान कृष्ण गौ पालक व गौ रक्षक थे. जब एक समय बृजभूमि में अच्छी बारिश हुई थी और भगवान इंद्र ने कौप किया था. उस समय गायों की रक्षा के लिए भगवान कृष्ण ने गोवर्धन पर्वत उठाकर आमजन व गायों की रक्षा की थी.
पढ़ें ये खबरें भी
- Bihar Top News 09 September 2026: नौ पुलिस कर्मी निलंबित, अररिया में वज्रपात से तीन की मौत, बिहार के 168 मेधावी छात्रों का सम्मान
- 2027 के लिए AAP का सबसे बड़ा दांव, सितंबर के आखिरी हफ्ते से यूपी में क्या होने जा रहा है?
- पठानकोट में प्रेगाबालिन दवा पर सख्ती, बिना डॉक्टर की पर्ची बिक्री पर रोक; 2 महीने तक लागू रहेंगे आदेश
- सागर अवैध शराब कांड: दिलीप कुमार ने संभाली सागर संभाग आयुक्त की कमान, इरशाद वली बनाए गए आईजी, CM ने दिए मामले की न्यायिक जांच के आदेश
- फाजिल्का पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 36 हजार प्रेगाबालिन कैप्सूल और 20 नशीली गोलियों समेत 2 आरोपी गिरफ्तार



