Rajasthan News: राजस्थान विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने जयपुर में कॉन्स्टिट्यूशन क्लब के दोबारा उद्घाटन को दुर्भाग्यपूर्ण करार दिया। उन्होंने कहा कि यह न केवल विधायकों बल्कि लोकतंत्र का भी अपमान है। जूली ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि विकास के नाम पर कुछ नया करने के बजाय सरकार कांग्रेस शासन में हुए कार्यों का पुनः लोकार्पण कर झूठा श्रेय ले रही है।

कांग्रेस सरकार में हो चुका था उद्घाटन
जयपुर में 8 मार्च को दोबारा उद्घाटन किए गए कॉन्स्टिट्यूशन क्लब का पहले भी शुभारंभ हो चुका था। कांग्रेस नेताओं ने बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की सरकार में विधायकों की उच्चस्तरीय सुविधाओं और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए विधानसभा के पास विधायक आवास और कॉन्स्टिट्यूशन क्लब का निर्माण हुआ था। उस समय पूर्व विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सीपी जोशी और तत्कालीन नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ की उपस्थिति में इसका उद्घाटन किया गया था।
कांग्रेस का बहिष्कार, भाजपा पर साधा निशाना
उद्घाटन समारोह में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी सहित कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। हालांकि, कांग्रेस ने इस कार्यक्रम का बहिष्कार किया। कांग्रेस विधायक दल की बैठक में सरकार और विधानसभा सचिवालय के फैसले को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कार्यक्रम में शामिल न होने का निर्णय लिया गया। जूली ने कहा कि भाजपा सरकार ने झूठा श्रेय लेने के लिए दोबारा उद्घाटन का कार्यक्रम रखा, जो लोकतंत्र का अपमान है।
पढ़ें ये खबरें
- रुद्रपुर पहुंची कांग्रेस की ‘न्याय यात्रा’: कुमारी सैलजा संग जुटे दिग्गज, गंभीर आरोपों से गरमाई प्रदेश की राजनीति
- 8वीं मंजिल से गिरने से युवती की मौत, नोएडा से बॉयफ्रेंड के साथ आई थी इंदौर, युवक हिरासत में
- काशी पहुंचे रक्षा मंत्री: संकट मोचन दरबार में माथा टेक मांगी मन्नत, तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल
- केन-बेतवा लिंक परियोजना के विस्थापितो ने घेरा पन्ना कलेक्ट्रेट, उमंग सिंघार ने उठाया मुआवजे का मुद्दा
- पुलिस की तत्परता से 12 घंटे में मिली लापता दो सगी बहनें, मां की आंखों में छलके खुशी के आंसू
