Rajasthan News: जयपुर. हरमाड़ा थाना इलाके में ड्यूटी पर तैनात ट्रैफिक हैड कांस्टेबल के साथ कुछ युवकों ने मारपीट कर घायल कर दिया. युवक बाइक रोकने से नाराज था. इसके बाद उसने अपने साथियों को बुलाया और लोहे की रॉड से कांस्टेबल की पिटाई कर दी. घटना के बाद हैड कांस्टेबल शिवपाल सिंह ने आरोपी युवक और उसके साथियों के खिलाफ थाने में मामला दर्ज कराया है.

हरमाड़ा थाने में तैनात एसआई ईमरत सिंह ने बताया कि हैड कांस्टेबल शिवपाल सिंह ने बताया कि शीतावाली रेलवे फाटक के पास बेनाड़ रोड पर ड्यूटी दे रहा था. इस दौरान फाटक बंद था. युवक बंद फाटक के नीचे से बाइक निकालने लगा. इस पर उसे रोका और लाइन क्रॉस करने पर समझाइश की. इस पर युवक ने हैड कांस्टेबल को धमकाया और देख लेने की धमकी दी.
इसके कुछ देर बाद युवक अपने साथियों को लेकर आया और हैड कांस्टेबल के साथ मारपीट शुरू कर दी. इस दौरान युवक ने लोहे की रॉड से कांस्टेबल के सिर पर हमला कर दिया, जिससे उन्हें गंभीर चोट आई. मामला बढ़ता देख स्थानीय लोगों ने इसका विरोध किया तो युवक वहां से फरार हो गए. इसके बाद लोगों ने शिवपाल सिंह को हॉस्टिपल में पहुंचाया. इधर आरोपियों के गाड़ी के नंबर के आधार पर इनकी तलाश शुरू कर दी.
पढ़ें ये खबरें भी
- पुलिस टीम पर हमले का मुख्य आरोपी गिरफ्तार: खाकी की कॉलर पर हाथ डालने वाले की निकाली हेकड़ी, गांव में निकाला जुलूस
- Diwali से पहले हवाई किराये में लगी आग : रांची आने वाली फ्लाइट का टिकट 25,665 तक पहुंचा, घर लौटना हुआ महंगा
- बिहार MLC चुनाव: 8 सीटों पर मतदान खत्म, जानें वोटिंग का आंकड़ा, इस दिन आएंगे नतीजे
- 1 जनवरी से बदल जाएगा WhatsApp और Telegram चलाने का तरीका, जानें जानें क्या है सरकार का SIM Binding नियम
- भारत में दमदार एंट्री: 343 किमी की रेंज वाली अल्ट्रावॉयलेट X-47 वेनम इलेक्ट्रिक बाइक लॉन्च, जानिए कीमत और फीचर्स

