Rajasthan News: राजस्थान के उप मुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा को जान से मारने की धमकी मिलने के बाद नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने प्रदेश की कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने कहा, “मुख्यमंत्री भजनलाल के बाद अब उप मुख्यमंत्री को भी जयपुर की सेंट्रल जेल से धमकी मिलना प्रदेश की वास्तविक सुरक्षा स्थिति को दर्शाता है। अगर वरिष्ठ जनप्रतिनिधि ही सुरक्षित नहीं हैं, तो आम जनता का क्या होगा?”

कैसे पहुंच रहे जेल में मोबाइल? जूली ने किया सवाल
जयपुर पुलिस कमिश्नर बीजू जॉर्ज जोसेफ के अनुसार, पुलिस कंट्रोल रूम को एक अज्ञात नंबर से कॉल आया, जिसमें डिप्टी सीएम प्रेमचंद बैरवा को जान से मारने की धमकी दी गई। यह कॉल भी जयपुर सेंट्रल जेल से किया गया, ठीक वैसे ही जैसे पहले मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को धमकियां मिली थीं।
टीकाराम जूली ने सरकार से इस मामले की सघन जांच की मांग करते हुए सवाल किया, “प्रदेश की जेलों में अपराधी बेखौफ कैसे हो गए हैं? आखिर जेलों में मोबाइल कैसे पहुंच रहे हैं?”
सीएम को भी मिल चुकी हैं धमकियां
इससे पहले मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को भी दो बार जान से मारने की धमकी मिल चुकी है। दोनों बार कॉल दौसा जिले की विशिष्ट जेल से किए गए थे। इस मामले में सख्त कार्रवाई करते हुए जेलर और दो जेल कर्मियों को निलंबित किया गया था, साथ ही तीन आरोपियों की गिरफ्तारी भी हुई थी।
पढ़ें ये खबरें
- शंभू रेलवे ब्लास्ट केस में बड़ा खुलासा! NIA ने 6 आरोपियों के खिलाफ दाखिल की चार्जशीट, पाकिस्तान कनेक्शन का दावा
- चीन के बांध के जवाब में बन रहे प्रोजेक्ट का विरोध : अरुणाचल में भीड़ ने NHPC ऑफिस-थाना फूँका, BJP अध्यक्ष के घर पर भी हमला
- बस्ती में पैड़ा वाले बाबा गोविंद दास ने फेसबुक लाइव में खाया जहरीला पदार्थ? हालत गंभीर, हायर सेंटर रेफर
- राजकोट मंडल में दोहरीकरण कार्य के कारण 4 नवंबर तक रद्द और डायवर्ट रहेंगी ट्रेनें
- काल निगल गया जिंदगीः घर से दोस्तों के साथ खेलने के लिए निकला, कुछ देर बाद आई मौत की खबर, जानिए कैसे घटी घटना…
