Rajasthan News: राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को जवाहर कला केंद्र में आयोजित शक्ति वंदन भारत स्वाभिमान महोत्सव का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने महिलाओं के सशक्तिकरण और उनकी भागीदारी को राष्ट्र के विकास के लिए अनिवार्य बताया।

महिला सशक्तिकरण को बताया विकास की आधारशिला
मुख्यमंत्री ने कहा, “सशक्त और विकसित राष्ट्र के निर्माण में महिलाओं की महत्वपूर्ण भूमिका है। आधी आबादी की भागीदारी के बिना विकास की यात्रा अधूरी है।” उन्होंने सनातन संस्कृति का उल्लेख करते हुए कहा कि हमारी परंपरा में शक्ति के लिए मां दुर्गा, धन के लिए मां लक्ष्मी और बुद्धि के लिए मां सरस्वती की पूजा की जाती है। शक्ति वंदन महोत्सव इसी महिला सशक्तिकरण के प्रयासों का प्रतीक है।
उन्होंने कहा कि उनकी सरकार महिलाओं को विकासोन्मुख वातावरण प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर का उदाहरण देते हुए उन्होंने बताया कि कैसे उन्होंने महेश्वर साड़ी उद्योग को बढ़ावा देकर महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाया।
प्रधानमंत्री मोदी के प्रयासों का हिस्सा है यह महोत्सव
मुख्यमंत्री ने कहा कि यह महोत्सव प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘वोकल फॉर लोकल’ और ‘आत्मनिर्भर भारत’ अभियान का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। उन्होंने बताया कि 2014 के बाद से प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश के आस्था केंद्रों का तेजी से विकास हुआ है। पौराणिक धार्मिक स्थलों का जीर्णोद्धार कर उन्हें भव्य स्वरूप दिया जा रहा है, जिससे सनातन संस्कृति को पुनः जीवंत किया जा रहा है।
महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में सरकार के प्रयास
सीएम शर्मा ने कहा कि डबल इंजन की सरकार महिला सशक्तिकरण, स्वास्थ्य और सामाजिक उत्थान के लिए तेजी से काम कर रही है। राजीविका योजना के माध्यम से स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं को प्रशिक्षण देकर उन्हें स्वरोजगार से जोड़ा जा रहा है।
राज्य सरकार द्वारा महिलाओं के उत्पादों को बाजार उपलब्ध कराने के लिए कई कदम उठाए गए हैं। हाल ही में होली के अवसर पर सरकार ने स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं द्वारा तैयार हर्बल गुलाल खरीदकर उनका उत्साहवर्धन किया।
पढ़ें ये खबरें
- प्रयोगशाला परिचारक भर्ती परीक्षा : 26 जुलाई को रायपुर के 52 केंद्रों पर 16,987 अभ्यर्थी देंगे एग्जाम, प्रवेश से पहले होगी अनिवार्य फ्रिस्किंग
- स्टाफ की कमी बताकर चाइल्ड केयर लीव से नहीं किया जा सकता इनकार: हाईकोर्ट
- TRANSFER : 11 IAS अफसरों का तबादला, कार्मिक एवं सतर्कता अनुभाग ने जारी किया आदेश
- स्कूल में तिलक लगा कर आने पर आपत्ति: हिंदू संगठन पहुंचा स्कूल, हंगामे के बाद प्रबंधन ने मांगी माफी
- वाहन लूटकर चालक की हत्या का मामला: 4 दोषियों को उम्रकैद, एक को 1 साल की सजा, एक आरोपी बरी

