Rajasthan News: वन्यजीव प्रेमी और पर्यटकों को नाहरगढ़ बायोलॉजिकल पार्क (Nahargarh Biological Park) स्थित टाइगर सफारी के शुरू होने का बेसब्री से इंतजार है. जयपुर आने पर पर्यटक लेपर्ड सफारी, हाथी सवारी, लॉयन सफारी के बाद जल्द ही टाइगर सफारी का लुत्फ उठा सकेंगे.

वन विभाग के अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार बाघ गुलाब और बाघिन चमेली के साथ अब बाघिन भक्ति को भी टाइगर सफारी में शिफ्ट किया गया है. ऐसे में पर्यटकों को यहां दो बाघिन और एक बाघ के जल्द दीदार हो सकेंगे. गौरतलब है कि इस साल मार्च में बाधिन भक्ति को पुणे से नाहरगढ़ बायोलॉजिकल पार्क लाया गया था. वहीं पिछले माह अगस्त में नागपुर के वाइल्ड लाइफ रेस्क्यू सेंटर गोरेवाड़ा से बाघ गुलाब और बाघिन चमेली को जयपुर लाकर टाइगर सफारी में रखा गया था. दोनों का 21 दिनों का क्वारंटीन पीरियड भी पूरा हो गया है.
शावकों को नाइट शेल्टर में किया शिफ्ट
वहीं दूसरी ओर बाघिन रानी के सफेद और गोल्डन शावक को रेस्क्यू सेंटर स्थित नियो निटेल केयर यूनिट से बुधवार को नाहरगढ़ बायोलॉजिकल पार्क स्थित नाइट शेल्टर में शिफ्ट किया गया. जानकारी के अनुसार अभी इन्हें यहां रखा जाएगा. इसके बाद धीरे- धीरे कराल एरिया और फिर बड़े एन्क्लोजर में छोड़ा जाएगा. दोनों शावकों को 6 किलो चिकन देने के साथ ही चिकन सूप दिया जा रहा है. 10 सितम्बर दोनों शावक चार माह के हो जाएंगे.
पढ़ें ये खबरें भी
- रायगढ़ नगर निगम की वेबसाइट हैक! खुलते ही दिखा पाकिस्तान का सिंबल, जांच में जुटी पुलिस
- कलेक्टर के सामने महिला ने खोली जिला अस्पताल की पोल, बोली- रात में बिना बताए आइए, तब पता चलेगी हकीकत
- महिला कांग्रेस की बैठक: सरकार की नीतियों के खिलाफ संघर्ष और महिलाओं के अधिकारों पर हुई चर्चा, आगामी कार्यक्रमों पर बनी रणनीति
- अनोखी शादी: मायके से खुद बरात लेकर निकली दुल्हन, शुभ मुहूर्त के चक्कर में लहंगे में ही सड़क पर लगा दी दौड़
- पानी की बूंद-बूंद को तरसे लोग: गुड़गांव के 40% हिस्से में बिजली सप्लाई ठप, पुलिस ने खुलवाया जाम
