Rajasthan News: राजस्थान के डिप्टी सीएम प्रेमचंद बैरवा (Prem Chand Bairwa) को जान से मारने की धमकी के मामले में पुलिस ने बड़ा कदम उठाया है। पुलिस महानिदेशक (DGP) यूआर साहू ने इस घटना के बाद सख्त रुख अपनाते हुए प्रदेश की सभी जेलों में जैमर (Jammer) लगाने की घोषणा की है।

जेलों में मोबाइल की एंट्री होगी बंद
डीजीपी यूआर साहू ने जयपुर में मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि, “सिस्टम की खामियों के चलते जेलों में मोबाइल पहुंच रहे हैं, जो नहीं होना चाहिए। निचले स्तर के कुछ कर्मचारियों की मिलीभगत से ऐसा संभव हो रहा है। इसी कारण सरकार ने जेलों में जैमर लगाने की मंजूरी दी है। जैमर लगने के बाद कैदी मोबाइल और सिम ले जाने के बावजूद कॉल नहीं कर पाएंगे।”
मुख्य आरोपी समेत 4 लोग गिरफ्तार
जयपुर पुलिस कमिश्नर बीजू जॉर्ज जोसेफ ने बताया कि इस धमकी भरे कॉल के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी समेत 3 अन्य संदिग्धों को हिरासत में लिया है। इनसे सघन पूछताछ जारी है और जल्द ही मामले का पूरा खुलासा किया जाएगा।
जयपुर जेल से किया गया था धमकी भरा कॉल
पुलिस जांच में सामने आया है कि धमकी भरा कॉल जयपुर जेल से किया गया था। इस खुलासे के बाद जेल में सर्च ऑपरेशन चलाया गया, जिसमें कई अहम सुराग मिले हैं। पुलिस अब यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि धमकी देने वालों को जेल के अंदर मोबाइल कैसे मिला।
पहले सीएम भजनलाल शर्मा को भी मिल चुकी हैं धमकियां
गौरतलब है कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को भी दो बार जान से मारने की धमकी मिल चुकी है। ये कॉल दौसा जिले की विशिष्ट जेल से आए थे, जहां पोक्सो मामले में बंद एक कैदी ने फोन किया था। इस मामले में जेलर और दो जेलकर्मियों पर कड़ी कार्रवाई की गई थी और तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था।
पढ़ें ये खबरें
- केरलम में जज के नाबालिग बेटे ने मर्सिडीज से स्कूटी सवार को रौंदा, मौके पर मौत ; पीड़ित परिवार के साथ ‘पिता जज’ ने की बदसलूकी
- संकट में सारथी बनी धामी सरकार: दिवंगत पत्रकारों के परिवारों को 5 लाख की बड़ी मदद मंजूर, वरिष्ठ पत्रकारों को मिलेगी मासिक पेंशन
- स्मार्ट मीटर का झटका! बिजली बिल में जुड़ गए 7,350 रुपये, अधिकारी बोले- इतनी राशि नहीं होनी चाहिए
- राहुल गांधी दोषी होंगे या मिलेगी राहत? अमित शाह मानहानि केस में कल आएगा कोर्ट का फैसला
- किम जोंग उन का गुपचुप चीन दौरा, दोनों देशों को जोड़ने वाले ब्रिज का किया उद्घाटन
