Rajasthan News: कांग्रेस के वोट चोर गद्दी छोड़ अभियान के तहत 14 दिसम्बर को दिल्ली में कांग्रेस महारैली में राजस्थान से 50 हजार कार्यकर्ताओं को ले जाने के लिए पीसीसी मुख्यालय में शुक्रवार को बैठक हुई।

पीसीसी चीफ गोविन्द सिंह डोटासरा के नेतृत्व में आयोजित बैठक में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली, पूर्व विधानसभा स्पीकर डॉ. सीपी जोशी, वरिष्ठ विधायक हरेन्द्र मिर्धा सहित कांग्रेस के विधायक, जिला प्रभारी, विभाग और प्रकोष्ठों के प्रदेशाध्यक्ष शामिल हुए। अगले दिन शनिवार को शेष विधायकों और जिला प्रभारियों की पीसीसी में बैठक होगी।
बैठक में डोटासरा ने कहा कि सभी विधानसभा क्षेत्रों से रैली में शामिल होने के लिए अधिक से अधिक संख्या में कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं का दिल्ली पहुंचना जरूरी है। उन्होंने सभी को निर्देशित किया है कि आगामी तीन दिन में अपने अपने विधानसभा क्षेत्रों से महारैली में शामिल होने वाले कार्यकर्ताओं की सूची मय फोन नम्बर तथा आवागमन के लिए वाहनों के रजिस्ट्रेशन नम्बर पीसीसी वॉर रूम को भेजें।
डोटासरा और जूली ने भाजपा पर बोला हमला
बैठक बाद मीडिया से बातचीत में डोटासरा ने कहा कि राजस्थान एसआई आर अभियान में 28-29 लाख वोटर्स के नाम काटे गए हैं। आरोप लगाया गया कि भाजपा सरकार वोटं चोरी कर सत्ता में बने रहना चाहती है। किसानों के मुद्दे पर कहा कि खाद मांगने पर किसानों पर लाठियां बरसाई जा रही हैं।
सरकार ने आधार कार्ड के लिए लाईनें लगवा दीं। इंडिगो फ्लाइटें बंद होने पर कहा कि यह भाजपा सरकार ने देश के संसाधनों को कुछ चहेते लोगों को सौंपकर जनता के लिए संकट खड़ा कर दिया है। यह प्रकरण भी उसी का परिणाम है। जूली ने कहा कि ईआरसीपी को राष्ट्रीय परियोजना के वादे पर राज्यसभा में पूछे एक सवाल में सरकार ने इसे राष्ट्रीय परियोजना घोषित करने से इंकार कर दिया। यमुना जल लाने के लिए भी केवल घड़े इधर से उधर किए। ऐसे में ये दो साल के कार्यकाल का जश्न किसलिए मना रहे हैं। एसआईआर में ये लोग गरीबों, दलितों के वोट काटना चाहते हैं, इनके मंसूबों को कांग्रेस कामयाब नहीं होने देगी।
पढ़ें ये खबरें
- भाजपा प्रदेश प्रभारी स्मृति ईरानी ने CM साय और विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह से की मुलाकात, महत्वपूर्ण विषयों पर हुई चर्चा
- रिश्तेदार नहीं ‘दानव’: गेस्ट हाउस ले जाकर मौसा ने पार कीं हैवानियत की हदें, विरोध करने पर आंखें कर दीं जख्मी
- छत पर बैनर उतारते समय हाईटेंशन लाइन की चपेट में आए मां-बेटे, दोनों की मौत; भतीजा गंभीर
- भाजपा की बैठकों में ‘मिशन-2028’ का शंखनाद, स्मृति ईरानी ने कहा- यह सिर्फ चुनावी लक्ष्य नहीं, बल्कि छत्तीसगढ़ की अस्मिता, विकास और सुशासन का संकल्प
- देहरादून में जनसैलाब! पेपर लीक, बेरोजगारी और महिला सुरक्षा को लेकर कांग्रेस का हल्ला बोल, जानें न्याय यात्रा की खास बातें
