Rajasthan News: राजस्थान के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर के एक विवादित बयान को लेकर राज्य में राजनीति गरमा गई है। नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने शिक्षा मंत्री के बयान की निंदा करते हुए इसे अशोभनीय और अस्वीकार्य बताया। उन्होंने कहा कि दिलावर ने महिला शिक्षिका पर अपमानजनक टिप्पणी कर भारतीय संस्कृति और शिक्षा जगत को शर्मसार किया है।

टीकाराम जूली ने कड़ा रुख अपनाते हुए मदन दिलावर के इस्तीफे की मांग की। उन्होंने कहा, शिक्षा मंत्री लगातार अमर्यादित और असंवेदनशील बयानों के लिए जाने जाते हैं, लेकिन इस बार उन्होंने सभी सीमाएं लांघ दी हैं। ऐसे व्यक्ति को शिक्षा मंत्री के पद पर बने रहने का नैतिक अधिकार नहीं है। मुख्यमंत्री को तुरंत उनकी बर्खास्तगी की कार्रवाई करनी चाहिए।
शिक्षा मंत्री के बयान पर तीखी प्रतिक्रिया
जूली ने कहा, नीमकाथाना के स्कूल कार्यक्रम में मदन दिलावर ने महिला शिक्षिकाओं पर जो अपमानजनक टिप्पणी की, वह न केवल महिलाओं का अपमान है, बल्कि पूरे शिक्षा जगत की गरिमा पर आघात है। मुख्यमंत्री और भाजपा को स्पष्ट करना चाहिए कि वे इस बयान पर क्या रुख अपनाएंगे।
उन्होंने भारतीय संस्कृति की ओर इशारा करते हुए कहा, हमारी सभ्यता और संस्कृति में ‘यत्र नार्यस्तु पूज्यन्ते’ की भावना है, जहां महिलाओं का सम्मान सर्वोपरि माना गया है। इसके बावजूद, शिक्षा मंत्री ने जो टिप्पणी की, वह हमारी मूल्यों और शिक्षकों के प्रति अनादर का प्रतीक है।
क्या है मामला
बता दें कि शिक्षा मंत्री मदन दिलावर 16 अक्टूबर को नीमकाथाना के दौरे पर थे, जहां उन्होंने एक स्कूल कार्यक्रम में महिला टीचरों के कपड़ों को लेकर विवादित बयान दिया। उन्होंने कहा, कई शिक्षिकाएं स्कूल में ठीक से कपड़े नहीं पहनतीं और इसका बच्चों पर गलत प्रभाव पड़ता है। इतना ही नहीं उन्होंने आगे कहा कि कुछ टीचर्स स्कूल में गुटखा खाकर या शराब पीकर जाते हैं, जो बच्चों पर बुरा असर डालते हैं।
पढ़ें ये खबरें भी
- Jharkhand Weather Update: बंगाल की खाड़ी में बन रहा चक्रवात, 27 अक्टूबर से बदलेगा झारखंड का मौसम, 28-29 को भारी बारिश का अलर्ट
- ‘व्हाट्सएप चैट के आधार पर दोषी नहीं ठहराया जा सकता’, हत्या के मामले में व्यक्ति को किया बरी
- उत्तराखंड में कूड़ा फैलाने वालों पर कसेगा शिकंजा, पर्यटन स्थलों पर भी लागू होंगे नियम, सीएस ने दिया निर्देश
- नेहा बोरा को दिल्ली हाई कोर्ट से झटका, ‘पीस बॉन्ड’ भरने के खिलाफ की थी अपील ; याचिका खारिज
- हार के डर से भाजपा…विधान परिषद चुनाव में वोटिंग को लेकर अखिलेश यादव ने लगाया बड़ा आरोप, जानिए ऐसा क्या कह गए सपा सुप्रीमो

