Rajasthan News: जयपुर. पुलिस मुख्यालय की एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स ने भीलवाड़ा जिले के कारोई थाना क्षेत्र में स्थानीय पुलिस के सहयोग से गांव गुरला के पास नाकाबंदी में गुरुवार की रात तस्करों से मुठभेड़ के बाद एक स्कार्पियो गाड़ी से 3 क्विंटल 92 किलो अवैध डोडा चूरा जब्त किया है, जिसकी कीमत करीब 60 लाख रुपए है. पुलिस पर फायरिंग कर फरार हुए बदमाशों की तलाश के लिए रात से ही प्रयास जारी हैं.

एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स एवं अपराध एडीजी दिनेश एमएन ने बताया कि स्थानीय पुलिस के सहयोग से घुमावदार मोड़ पर नाकाबंदी की गई. रात करीब 11.45 बजे गुजरात पासिंग स्कॉर्पियो गाड़ी आती हुई दिखाई दी, जिसमें दो व्यक्ति बैठे थे.
पुलिस टीम को देख स्कॉर्पियो के चालक ने अचानक गाड़ी की स्पीड तेज कर दी. पुलिस ने रोड पर स्टॉप स्टिक बिछा चालक को रोकने का इशारा किया. इतने में स्कार्पियो चालक ने पुलिस टीम के ऊपर गाड़ी चढ़ाने का प्रयास किया और नाकाबंदी तोड़ गाड़ी भागने लगा. स्टॉप स्टिक की वजह से स्कॉर्पियो का अगला दाहिना टायर ब्रस्ट हो गया. पुलिस ने गाड़ी की घेराबंदी करना चाही तो स्कॉर्पियो की खलासी साइड से एक आरोपी नीचे उतरा, उसने उतरते ही फायर आर्म्स से पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी.
जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने पंप एक्शन गन से दो राउंड फायर किए. पुलिस को जवाबी कार्रवाई करता देख दोनों बदमाश वापस गाड़ी में बैठ गए और गाड़ी भगाने लगे. टीम ने पीछा किया तो गांव सोपुरा के पास बदमाश स्कॉर्पियो को चालू हालत में छोड़कर खेतों की तरफ भागने लगे. पुलिस टीम ने रात के अंधेरे में बदमाशों की काफी तलाश की, लेकिन अंधेरा और खेतों का फायदा लेकर दोनों बदमाश फरार हो गए.
पढ़ें ये खबरें भी
- राजनंदिनी हत्याकांड: CJM कोर्ट ने आरोपियों की न्यायिक रिमांड की खारिज, परिजनों ने कलेक्टर से लगाई न्याय की गुहार
- BJP प्रदेश प्रभारी का छत्तीसगढ़ दौरा : जहां राहुल गांधी का कार्यक्रम हुआ था अब वहीं स्मृति इरानी कार्यकर्ताओं के साथ सुनेंगी ‘मन की बात’
- बड़ी खबर: अवैध रूप से संचालित मदरसे में छापा, बाल अधिकार संरक्षण आयोग की अध्यक्ष ने टीम के साथ दी दबिश, 8 बच्ची और 18 बच्चे बरामद
- उत्तराखंड में खुलेगा समृद्धि का द्वार: CM धामी ने समग्र शिक्षा, पेयजल और कनेक्टिविटी के लिए स्वीकृत किए अरबों रुपए
- रोज इस्तेमाल करते हैं रूमाल तो कितने दिन में धोना चाहिए? जानें बैक्टीरिया से बचने और सफाई का सही तरीका
