Rajasthan News: उदयपुर. पैंथर के फिर हमले से भड़के लोगों ने उसे घेरकर मार डाला. ग्रामीणों ने किसान पर हमला कर भाग रहे पैंथर पर कुल्हाड़ी से हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया. विशेषज्ञों का कहना है कि यह नहीं कहा जा सकता कि यह आदमखोर ही है, जिसने गोगुंदा क्षेत्र में कई शिकार किए हैं.

जानकारी के अनुसार गोगुंदा से करीब 20 किलोमीटर दूर सायरा क्षेत्र के कमोल गांव में शुक्रवार तड़के देवाराम के घर में घुसे पैंथर ने पहले बाड़े में बंधी गायों पर हमला किया. गायों की चीख सुनकर बाड़े में पहुंचे देवाराम के दोनों हाथों को पैंथर ने जबड़े में दबा लिया और पंजों से कई बार वार किए. ग्रामीणों और परिवार का शोर सुनकर देवाराम को छोड़कर पैंथर जंगल की ओर भाग गया.
ग्रामीण, हथियार लेकर पीछे भागे
देवाराम पर हमले के बाद ग्रामीणों ने हथियार लेकर उसका पीछा किया. दूसरी ओर परिजन व कुछ ग्रामीण घायल देवाराम को नजदीक के स्वास्थ्य केन्द्र ले गए, जहां से उन्हें उदयपुर के एमबी हॉस्पिटल में रेफर किया गया. वन अधिकारी सुनील कुमार के अनुसार पैंथर का शव देवाराम के घर के पास पड़ा मिला. पैंथर के चेहरे पर बड़ा घाव है, जिससे लग रहा है कि किसी धारदार हथियार या कुल्हाड़ी से उस पर हमला किया गया.
पढ़ें ये खबरें भी
- बारिश से बेहाल जनता के लिए बड़ी राहत! बारिश से प्रभावित परिवारों को तुरंत मिलेगी मदद, जानें पूरी डिटेल
- सड़क पर खुला तार बना काल: शॉपिंग करने निकले भाजयुमो जिला महामंत्री की करंट से मौत, पत्नी भी चपेट में आई
- अस्थायी गौठान में मवेशियों की मौत, दो दिनों में 20 से ज्यादा पशुओं के दम तोड़ने का दावा, व्यवस्था पर उठे सवाल
- बहराइच में गड्ढे में मिला लावारिस नवजात, पुलिस ने सुरक्षित निकाला
- भाई वीरेंद्र का हमला, ज्ञानेश कुमार की बर्खास्तगी की मांग, Gen-Z और युवाओं से सड़क पर उतरने की अपील

